फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Drama 'Hate-the scenes' drunk hit

नाटक ‘हेट-द सीन’ से नशे पर प्रहार

Tue, 30 Dec 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 30 Dec 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
Drama 'Hate-the scenes' drunk hit
रंग महोत्सव-2014 की चौथी शाम स्व. आयुष अग्र्रवाल के नाम रही। नाटक ‘हेट -द सीन’ के माध्यम से नशे पर प्रहार किया गया। वहीं विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों ने अपने-अपने प्रांत के लोकनृत्य की प्रस्तुति की।
विज्ञापन


सांस्कृतिक समिति लखनऊ के आरके नाग द्वारा लिखित नाटक ‘हेट- द सीन’ का मंचन राजीव प्रकाश के निर्देशन में किया गया। यह नाटक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी केे कथन ‘पाप से घृणा करो पापी से नहीं’ पर आधारित है।
विज्ञापन


इसमें यह दिखाया गया कि दया घर का मुखिया अपने शराबी बेटे शेखर, पुत्रवधू शिखा और पौत्री मिनी के साथ रहता है। मामा यानि सुधीर शिखा का मुंहबोला भाई अपनी भांजी को उसके घर पढ़ाने आता है। शेखर के दोस्त भी उसी मानसिकता के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेखर सामान्य अवस्था में एक अच्छा पुत्र, पति, पिता होता है। वह बेटी और पत्नी का जन्म दिन अपनी विवाह की वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाता है। लेकिन जब नशे की गिरफ्त में होता है तो अपनी निकृष्ट हरकताें से सबका जीना हराम कर देता है।

पिता का अपमान और लांछन, पत्नी की शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना, चरित्र पर शंका, अपनी जान को खतरा, मामा का अपमान करता है।
पति की प्रताड़ना और उसकी हरकत से तंग होकर अंत में पत्नी शिखा घर छोड़ने के लिए विवश हो जाती है।
बेटी अपनी मां से अलग हो जाती है और शेखर बीमार होकर मौत की कगार पर पहुंच जाता है।

बेटी मिनी महात्मा गांधी के वाक्य को मूल मंत्र मानकर अपने पिता और परिवार के बीच सेतु का कार्य करती है। उसका वाक्य दोष तो शराब का है मेरे पिता का नहीं। फिर क्यों सब लोग उसके पिता से नफरत करते हैं।

उसके इस वाक्य से एक ओर शेखर को पश्चाताप और ग्लानि होती है और वह सबसे क्षमा मांगकर शराब छोड़ने का निश्चय करता है।
दूसरी ओर शिखा और दया को अपने किए व्यवहार पर पुन: सोचने को विवश करता है। इस दौरान नाटक ‘लेट मी फििनश’, ‘धर्मांतरण’ और ‘बूढ़ी काकी’ का मंचन किया गया।

नाटक के प्रमुख पात्रों में महर्षि कपूर ने दया, अनिल विश्वकर्मा ने शेखर, आकांक्षा वर्मा ने शिखा, नीतू शर्मा ने मिनी, अभिषेक श्रीवास्तव ने मामा सर, आर्यन यादव ने मैनेजर व डाक्टर, अभय दीक्षित ने पुलिस इंस्पेक्टर और विनय सिंह हार्दिक ने नशेबाज युवक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed