फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dozens of village roads still submerged in water

दर्जनों गांव के रास्ते अब भी पानी में डूबे

Wed, 29 Sep 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dozens of village roads still submerged in water
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर लगातार कई दिनों से घट रहा है। घाघरा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घटने के साथ ही कटान तेज हो गई है। घाघरा की कटान से तटवर्ती गांव के लोगों को चिंता व्याप्त है। परसिया, गांगेपुर, मठिया, देवारा खास राजा के बगहवा महाराज जी का पूरा में कटान हो रही है। घाघरा की कटान से गांगेपुर, मठिया, परसिया के किसान भूमिहीन होते जा रहे हैं। कटान की रफ्तार परसिया में तेज हो गई है। महुला गढ़वल बांध के दक्षिण के दर्जनों गांवों के रास्ते पर अभी भी पानी भरा हुआ है। किसानों के खेतों में पानी भरा हुआ है। धान और गन्ना की फसल डूब रही है। जलस्तर घटने से तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों ने जहां राहत की सांस ली है। वहीं तेजी से हो रही कटान उनकी नींद को उड़ाए हुए है। घाघरा नदी का जलस्तर मंगलवार को डिघिया नाले पर 69.99 मीटर रहा। जो बुधवार को पांच सेमी घटकर 69.94 मीटर हो गया। बदरहुंआ नाले पर मंगलवार को 71.25 मीटर से दो सेमी घटकर 71.23 मीटर हो गया। आज भी सोनौरा, मानिकपुर, अजगरा, बेलहिया पर नाव चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed