फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   double murder in Azamgarh: Lekhpal husband and wife murdered with sharp weapons dead bodies lying in blooded

आजमगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी: लेखपाल और पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान पड़े शव, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 29 Nov 2021 06:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 29 Nov 2021 06:29 PM IST
सार

जिले में हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आला अधिकारी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। दंपति पर सोते समय हमला हुआ है, दोनों का शव जमीन पर लहूलुहान पड़ा था।

विज्ञापन
double murder in Azamgarh: Lekhpal husband and wife murdered with sharp weapons dead bodies lying in blooded
दंपती के पड़े शव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के पित्थौरपुर-तीथऊपुर गांव निवासी लेखपाल और उसकी पत्नी की रविवार की देर रात सोते समय धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। मामले में अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन


पित्थौरपुर-तीथऊपुर गांव निवासी रामनगीना(45) मऊ जिले के चिरैयाकोट के चकबंदी विभाग में लेखपाल थे। वह अपने गांव स्थित पैतृक घर से कुछ दूरी पर नया मकान बनवा रहे थे। इसी मकान में रोज की तरह रविवार की रात भी वह सो रहे थे। उनके साथ पत्नी मंशा देवी(42) भी थीं।
विज्ञापन


परिवार के अन्य सदस्य पैतृक मकान पर सोए थे। सोमवार की सुबह जब दंपती घर नहीं आए तो उनके पिता लालता और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। वहां दोनों का लहूलुहान शव मिला। जानकारी होते ही भीड़ जुट गई। सूचना पर तरवां थाना पुलिस के साथ ही कई थानों की फोर्स, डीआईजी अखिलेश कुमार, एसपी अनुराग आर्य, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी भी पहुंच गए। रामनगीना के पुत्र उदय प्रताप की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  दंपती के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। फिलहाल लूट के लिए हत्या की आशंका नजर नहीं आ रही है, क्योंकि मकान अभी निर्माणाधीन है। यहां दंपती सिर्फ सोने के लिए आते थे। पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ दंपती का अंतिम संस्कार
  पित्थौरपुर-तीथऊपुर गांव निवासी लेखपाल रामनगीना और उसकी पत्नी की हत्या के बाद गांव में मातम छाया रहा। शवों के पास्टमार्टम के बाद पुलिस ने अपनी मौजूदगी में देर रात राजघाट पर अंतिम संस्कार कराया। पोस्टमार्टम के दौरान पीएम हाउस पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

 लेखपाल और उनकी पत्नी की हत्या की जानकारी होते ही दहशत फैल गई। सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। आलाधिकारियों ने किसी तरह भीड़ को वहां से हटाया। इसके बाद डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम को बुला कर घटना की जांच पड़ताल कराने के साथ ही साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम के दौरान सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर भी ग्रामीण जुटे रहे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शवों को गांव नहीं ले जाने दिया और अपनी मौजूदगी में जिला मुख्यालय पर स्थित राजघाट पर अंतिम संस्कार करा दिया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। 

राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया ने सरकार पर साधा निशाना, कहा प्रदेश में जंगलराज  
 तरवां थाना क्षेत्र के पित्थौरपुर-तीथऊपुर गांव में रविवार देर रात सोते समय लेखपाल राम नगीना व उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई। इसे लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। 
उन्होंने कहा कि लेखपाल और उनकी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई। इससे साफ है कि कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। इस सरकार के कार्यकाल में अपराधी मजे में हैं। उन्हें कोई रोकने वाला नहीं है। यूपी के हर जिले में महिला हिंसा, दुष्कर्म, फिरौती, अपहरण की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रदेश में जंगलराज है।

 कांग्रेस ने की हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
 पित्थौरपुर-तीथऊपुर गांव निवासी लेखपाल और उसकी पत्नी की हत्या के बाद सोमवार को जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी गांव पहुंचा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार में अपराध चरम पर है। सरकार अपराध रोकने में नाकाम साबित हुई है। मारे गए दंपती की तीन लड़कियां हैं। उनमें से एक की ही शादी हुई है। इससे पहले बांसगांव के ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या कर दी गई थी। पालिया से लेकर गोधौरा तक दलितों के साथ अन्याय हुआ। कांग्रेस इस घटना की निंदा करती है और मांग करती है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। इसके लिए पार्टी लड़ाई लड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed