फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Door step delivery implemented in Jahanaganj under pilot project

पायलट प्रोजेक्ट के तहत जहानागंज में लागू हुई डोर स्टेप डिलीवरी

Thu, 22 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Door step delivery implemented in Jahanaganj under pilot project
आजमगढ़। सरकार द्वारा कोटेदारों को सीधे खाद्यान्न मुहैया कराने के लिए सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी योजना लागू की गई है। इसके तहत जहानागंज विकास खंड को पायलट प्रोजेक्ट में चयनित किया गया है। राशन की दुकानों पर सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी योजना के तहत खाद्यान्न पहुंचाया जा रहा है। हालांकि यह व्यवस्था अभी तक पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है। इसमें कई परेशानियां सामने आ रही हैं। विभाग इन्हें दूर कर बहुत जल्द ही अन्य ब्लाक में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में संचालित कुल 2175 राशन दुकानों से करीब अंत्योदय के 105586 व पात्र गृहस्थी के 683470 कार्डधारकों को रियायती मूल्य पर गेहूं व चावल उपलब्ध कराया जाता है। कार्डधारकों में खाद्यान्न वितरण के लिए कोटेदारों को अब तक विपणन गोदाम से राशन का उठान कर दुकान तक लाना पड़ता था। इससे कोटेदारों को गेहूं व चावल की बोरियों की पल्लेदारी देने से लेकर ढुलाई तक भाड़ा वहन करना पड़ता था। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों के तहत अक्तूबर से जहानागंज ब्लाक में डोर स्टेप डिलेवरी लागू कर दी गई है। इसके तहत विपणन गोदामों से ठेकेदार द्वारा राशन सीधे कोटे की दुकानों पर पहुंचाया जा रहा है। यही सब सही रहा तो बहुत जल्द ही पूरे जनपद में इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत जहानागंज ब्लॉक में डोर स्टेप डिलीवरी योजना संचालित हो रही है। अन्य ब्लाकों में लागू करने के लिए तैयारी चल रही है। सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द ही इस योजना का संचालन अन्य ब्लाकों में किया जाएगा। - सुनील कुमार पुष्कर, जिलापूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed