फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Don't panic and store oil unnecessarily: Rajbhar

घबराकर तेल का अनावश्यक भंडारण न करें : राजभर

Sat, 28 Mar 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Don't panic and store oil unnecessarily: Rajbhar
अतरौलिया डाक बंगले में मीडिया से वार्ता करते मंत्री ओमप्रकाश राजभर। संवाद
अतरौलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन में आयोजित जनता दरबार के दौरान प्रेस वार्ता में डीजल-पेट्रोल की किल्लत और विपक्ष के आरोपों पर सरकार का पक्ष मजबूती से रखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर ईरान और इस्रायल के बीच जारी तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय तेल आपूर्ति पर पड़ा है। इससे अस्थायी समस्या उत्पन्न हुई है। राजभर ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए वार्ता कर तेजी से काम कर रही है। मंत्री ने बताया कि भारत के लिए तेल लेकर आने वाले जहाज समुद्र में रवाना हो चुके हैं और शीघ्र ही आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि घबराकर तेल का अनावश्यक भंडारण न करें। सबको पर्याप्त मात्रा में तेल उपलब्ध कराया जाएगा, केवल थोड़े धैर्य की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों से भी अपील की कि बिना ठोस कारण ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड न लगाएं, जिससे अनावश्यक अफवाह और भीड़ की स्थिति पैदा होती है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मिट्टी के चूल्हे को लेकर किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने इसे सफेद झूठ करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा अगर जांच किया जाय तो घर में 10 सिलिंडर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। “जिनके घरों में गैस सिलिंडरों की कमी नहीं है, वे आम जनता के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं,” उन्होंने तंज कसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed