फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Doing politics by looking at caste is SP's old culture: Omprakash

जाति देखकर राजनीति करना सपा का पुराना कल्चर : ओमप्रकाश

Fri, 29 May 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Doing politics by looking at caste is SP's old culture: Omprakash
अतरौलिया डाक बंगले में मीडिया कर्मियों से बात करते ओमप्रकाश राजभर। संवाद
अतरौलिया (आजमगढ़)।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देना और जाति देखकर राजनीति करना सपा का पुराना कल्चर है। वे बृहस्पतिवार को डाक बंगले में जनसुनवाई के बाद मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे।
जौनपुर मुठभेड़ मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस आरोपी रवि यादव के समर्थन में विपक्ष बयानबाजी कर रहा है, उसके खिलाफ हत्या सहित 23 गंभीर मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष पहले आरोपी का आपराधिक इतिहास पढ़ ले, उसके बाद बयान दें। विभिन्न जिलों में पिछड़े और दलित समाज के लोगों की हत्या और उत्पीड़न की घटनाओं पर विपक्ष चुप्पी साध लेता है, लेकिन जब आरोपी किसी विशेष जाति का होता है तो उसे बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने मुबारकपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक दलित जनप्रतिनिधि की हत्या के आरोपियों को बचाने के लिए सपा नेता पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंच गए थे। भाजपा सरकार की मंशा साफ है कि अपराधी किसी भी जाति, धर्म या दल का हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। जौनपुर के चर्चित दूल्हा हत्याकांड के फरार आरोपी भोले राजभर और प्रदीप बिंद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि आयोग एक स्वतंत्र संस्था है। अदालत के निर्णय ने विपक्ष के झूठे आरोपों की पोल खोल दी है। उन्होंने दावा किया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची की जांच में 12 हजार से ज्यादा मृतक मतदाताओं के नाम मिले हैं, जिनके जरिए फर्जी मतदान कराया जाता था। बकरीद का पर्व सौहार्द के साथ मनाएं सड़कों पर नमाज न पढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed