फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Documents submitted for registration missing from CMO office

Azamgarh News: सीएमओ कार्यालय से गायब हुई पंजीकरण के लिए जमा पत्रावली

Sat, 15 Jul 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Documents submitted for registration missing from CMO office
स्वास्थ्य विभाग एक तो बिना पंजीकरण संचालित हो रहे पैथलॉजी व सोनोग्राफी सेंटरों पर लगाम नहीं लगा पा रहा है तो वहीं जो पंजीकरण के लिए पत्रावली जमा कर रहे है। उनकी पत्रावली ही गायब कर दौड़ाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला मुबारकपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित ने सीएमओ को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अब्दुल्ला निवासी बम्हौर थाना मुबारकपुर ने सीएमओ को साैंपे पत्रक में बताया है कि उसने कस्बा में एक डायग्नोस्टिक सेंटर खोलने के लिए एक जुलाई को पंजीकरण के लिए पत्रावली सीएमओ कार्यालय में जमा की थी। जिसमें 25 हजार रुपये डीडी के साथ ही शपथपत्र व डॉक्टर की डिग्री आदि लगवायी गई थी। पत्रावली जमा करने की रिसिविंग भी उसके पास है लेकिन अब जब पत्रावली पास होने की जानकारी के लिए कार्यालय पहुंचा तो वहां पूरी पत्रावली ही गायब मिली। संबंधित पटल देख रहे बाबू ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई पत्रावली है ही नहीं। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि पूर्व में पटल देख रहे बाबू का स्थानांतरण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed