फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Doctor resident of the district died in an accident in Lucknow

Azamgarh News: लखनऊ में हुए हादसे में जिले के रहने वाले डॉक्टर की मौत

Sun, 07 Jan 2024 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Doctor resident of the district died in an accident in Lucknow
जिले के रहने वाले एक युवा डॉक्टर की शनिवार की रात लखनऊ में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। डॉक्टर की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत डॉक्टर पवई थाना क्षेत्र के पूरा शिवरामपुर गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन

पवई थाना के पूरा शिवरामपुर गांव निवासी डॉ. अजय कुमार भारती 32 लखनऊ में तैनात थे। शनिवार की रात 11 बजे वह कार से चार लोगों के साथ कहीं जा रहे थे। इस बीच किसी वाहन की चपेट में आकर कार में सवार डॉ. अजय कुमार भारती व एक अन्य की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉ. की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। डॉ. अजय तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और उनका एक पुत्र बताया गया है। सबसे छोटा भाई पीसीएस अधिकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed