फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Do not stop daughters from going to school, do the same

बेटियों को स्कूल जाने से रोकें नहीं, करें समान व्यवहार

Sat, 23 Jan 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Do not stop daughters from going to school, do the same
नेहरु हाल में राष्ट्रीय कालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करती संगीता तिवारी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से बालिका दिवस पर नेहरू हाल के सभागार में दो दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आयोग की सदस्य संगीता तिवारी, सिविल जज शैलजा मिश्रा, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह और एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल ने महिलाओं से जुड़े कानून के बारे में जानकारी दी। कहा कि बेटियों को स्कूल जाने से न रोंके।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी ने बताया कि 42 प्रतिशत लड़कियों को शिक्षा से वंचित रहना पड़ता है। जरूरत है कि लड़कों के समान ही लड़कियों को शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाया जाए। कोई भी 18 वर्ष से ऊपर की पीड़ित महिला घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बलात्कार आदि की शिकायत महिला आयोग से कर सकती है। शिकायत आयोग के व्हाट्सएप नंबर 6306511708 पर की जा सकती है।
विज्ञापन

सिविल जज शैलजा मिश्रा ने बताया कि हर सरकारी कार्यालय में जहां पर 10 या उससे अधिक कार्मिक हैं, वहां पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए आंतरिक मिति गठित की जाती है। महिलाएं 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन पर शिकायत कर सकती हैं। महिला थानाध्यक्ष आजमगढ़ खुशबू त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक थाने पर महिला हेल्प डेस्क है। जामिया मिलिया की बीए एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा तेजस्वीता पूनम ने छेड़खानी के संबंधी कानून, हिना देसाई लिंगानुपात के बारे में जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया। डॉ. सुषमा गुप्ता, प्रीति उपाध्याय, अन्नु सिंह आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेज उपलब्ध कराने पर मिलेगी धनराशि
आजमगढ़। कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाएं यहां सीखी गई बातों से अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगे। उक्त महिलाओं से हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर मोबाइल नम्बर, आधार और खाता नम्बर भी मांगा गया। 60 महिलाओं को आरटीजीएस के माध्यम से योजना के तहत धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed