{"_id":"5d2f61728ebc3e6d0179c4bc","slug":"dm-said-to-women-bring-change-in-society-azamgarh-news-vns473395218","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं अपने हुनर को विकसित करें और समाज में परिवर्तन लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं अपने हुनर को विकसित करें और समाज में परिवर्तन लाएं
विज्ञापन
नेहरु हाल में समूह सखियों की कार्यशाला को संबोधित करते डीएम एसपी सिंह।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह की अध्यक्षता में नेहरू हाल सभागार में बुधवार को दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सखियों की एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला हुई। डीएम ने कहा कि जब तक समाज परिश्रम, हुनर, कला का सम्मान नहीं करता है तब तक वह समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। महिलाओं से आह्वान किया कि वो आगे आएं। अपने अंदर छिपे हुनर को तराशे, उसके दम पर अपनी पहचान बनाएं और समाज में बदलाव लाएं।
डीएम ने कहा कि आजीविका मिशन को पहला उद्देश्य महिलाओं को मनोवैज्ञानिक रूप से खुद को मजबूत समझना है। इसके अन्तर्गत समूह की महिलाओं को हुनर के अनुसार रोजगार से जोड़ा जाता है। रिवाल्विंग फंड उपलब्ध कराया जाता है और बैंक लिंकेज भी कराया जाता है। महिलाओं से कहा कि आरसेटी के अंतर्गत ट्रेनिंग लें और कौशल विकास मिशन के अंतर्गत बच्चों और बच्चियों को प्रशिक्षण दिलाएं। गांव में साफ-सफाई पर ध्यान दें और पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें। घरों में सहजन का पेड़ अवश्य लगाएं। उन्होंने बताया कि सहजन एक तरह का पोषण एटम बम है। सहजन गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी होता है। इस मौके पर डीडीओ रवि शंकर राय, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, जितेन्द्र प्रताप सिंह और समूह की 300 महिलाएं उपस्थित रहीं।
30 स्कूलों के 50-50 लड़कियां होंगी कराते एक्सपर्ट
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान ‘कवच’ कार्यशाला हुई। डीएम ने कहा कि जब तक महिलाएं सशक्त नहीं होंगे, सशक्त राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता। अभियान का उद्देश्य इस बात से अवगत कराना है कि किसी भी असहज स्थिति में बालिकाएं खुद की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा सकती हैं। महिलाओं से संबंधित मामलों में यदि एफआईआर की ड्राफ्टिंग सही हो तो 80 फीसदी समस्या वहीं हल हो सकती है। उन्होंने बताया कि 30 स्कूलों में 50-50 लड़कियों को कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी शुरुआत एक अगस्त होगी। इसके बाद प्रशिक्षित एक-एक कराते एक्सपर्ट अपने स्कूलों में 30-30 लड़कियों को कराटे का प्रशिक्षण देंगी। इस अवसर पर डीडीओ रवि शंकर राय, जितेन्द्र प्रताप सिंह, यूनिसेफ के ट्रेनर नीरज शर्मा, प्रतीश तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण कराएं खिलाड़ी
आजमगढ़। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मुद्रिका पाठक ने बताया कि प्रशिक्षित शिविरों का संचालन शुरू हो गया है। अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक बालक-बालिका वर्ग में कुश्ती, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, कबड्डी, क्रिकेट, बाक्सिंग, हॉकी और हैण्डबाल का प्रशिक्षण देंगे। इच्छुक खिलाड़ी सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्पर्क कर पंजीकरण फार्म प्राप्त कर सकते हैं।