फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM expressed displeasure over the slow pace of work

कार्य की गति धीमी पाए जाने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Sat, 24 Sep 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over the slow pace of work
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के तहत हर घर नल योजना की समीक्षा की गई। डीएम ने कार्य की गति धीमी पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल से मिलकर तत्काल भूमि की उपलब्धता कराएं। जमीन से संबंधित समस्याओं का निस्तारण मौके पर जाकर लेखपाल के माध्यम से नक्शा द्वारा सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिया कि सभी परियोजनाएं निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप समय से पूर्ण किया जाए। विलेज एक्शन प्लान की सूचना निर्धारित प्रारूप पर मेल से भेजें। पंपिंगसेट, ट्यूबवेल के कामों में तेजी लाएं। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि कार्य की गति को बढ़ाने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ा दी जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) को निर्देश दिया कि कराए जा रहे कार्यों की निरंतर मानिटरिंग की जाए तथा गुणवत्तायुक्त ढंग से कार्य को पूर्ण कराएं। अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि जहां पर कार्य धीमी गति से हो रहा है, वहां के संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्युत कार्य, प्लंबरिंग, बाउंड्रीवाल तथा पाइप डालने के कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि कितने आदमी की जगह पर कार्य कर रहे हैं, कितने दिनों का काम शेष है, किस जगह से कितने पानी की आपूर्ति होनी है, मशीनें कहां-कहां कार्य कर रही हैं, पूरा वर्कचार्ट बनाकर आज ही मेल पर सूचना प्रेषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed