फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM asks for clarification from EO municipality

डीएम ने ईओ नगरपालिका से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 29 Aug 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
DM asks for clarification from EO municipality
आजमगढ़। नगर पालिका ईओ द्वारा नालों की सिल्ट सफाई को लेकर डीएम राजेश कुमार को गलत सूचना दी गई थी। शनिवार को निरीक्षण में निकले डीएम ने ईओ नपा के इस झूठ को पकड़ लिया और इसके लिए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

नगरपालिका द्वारा प्रतिवर्ष बरसात का मौसम आने से पहले शहर के नालों की सिल्ट सफाई की जाती है। इसी क्रम में डीएम राजेश कुमार ने जब ईओ नगरपालिका से नालों की सिल्ट सफाई के संबंध में जानकारी मांगी तो उनके द्वारा सारे नालों की सिल्ट सफाई होने की जानकारी दी गई। शनिवार को डीएम राजेश कुमार नगर क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकले। जब सिधारी हाइडिल चौराहे पर पहुंचे तो बीआरडी कार्यकर्ता फव्वारे की साफ-सफाई करते मिले। इस पर उन्होंने उनसे बात की और आगे बढ़े। सिधारी पर ही नाले के निरीक्षण में उन्होंने सिल्ट सफाई न होना पाया। इसके लिए उन्होंने ईओ नगरपालिका को फटकार लगाई। डीएम राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व में ईओ नगरपालिका द्वारा नालों की सिल्ट सफाई को लेकर गलत जानकारी दी गई थी कि सभी नालों की सिल्ट सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। लेकिन जांच में उनके द्वारा दी गई जानकारी गलत पाई गई। जिसके कारण उनसे स्पष्टीकरण तलब किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed