फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM and SP took stock of the cutting area

डीएम और एसपी ने लिया कटान क्षेत्र का जायजा

Wed, 25 Aug 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
DM and SP took stock of the cutting area
देवारा क्षेत्र के गांगेपुर में घाघरा की कटान निरीक्षण करते डीएम राजेश कुमार और एसपी सुधीर कुमार ? - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी की कटान का मंगलवार को डीएम राजेश कुमार और एसपी सुधीर कुमार सिंह ने निरीक्षण लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ खंड द्वारा कराए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार ने बताया कि काम तेजी से हो रहा है। जिसमें लगभग 200 लेबर काम कर रहे हैं। पर्याप्त लेबर लगाए गए हैं। रिंग बाध को कोई खतरा नहीं है। हम लोग अधिशासी अभियंता के साथ नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सभी बाढ़ चौकियां एक्टिवेट है। अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने घाघरा की कटान को रोकने के लिए सभी पहलुओं की जानकारी दी और बताया कि बंधे को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। वहीं घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। जिससे घाघरा नदी अपने तटवर्ती क्षेत्रों में पड़ने वाले गांव के अंदर कटान कर रही है जिससे देवारावासी दहशत में है। कटान के भय से अब तक लगभग दो दर्जन लोग पलायन कर चुके हैं। देवारा खास राजा के बगहवा का पुरा में घाघरा नदी कटान कर रही है। आधा दर्जन घर नदी के कटान के मुहाने पर हैं। वही लगभग आधा दर्जन घर घाघरा नदी के कटान के जद में आ सकते हैं। बगहवा के पुरा में 70 घर की आबादी निवास करती है। जिसमें से लगभग दो दर्जन घरों पर कटान का खतरा मंडरा रहा है। झगरहवा का पुरा, साधु का पुरा, बासु का पुरा, भीमली का पुरा आदि गांव के पास भी कटान कर रही है। आबादी के साथ-साथ खेती योग्य जमीन घाघरा नदी काटकर विलीन कर रही है।
विज्ञापन

घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन वृद्धि जारी है। सोमवार बदरहुआ गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 71.52 मीटर रहा जो मंगलवार को बढ़कर 71.77 मीटर हो गया। यहां 24 घंटे में 25 सेमी की वृद्धि हुई। यहां नदी का खतरा बिंदु 71.68 मीटर है। वहीं डिघिया गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर सोमवार को 70.87 मीटर रहा जो मंगलवार की शाम बढ़कर 71.09 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदु 70.40 मीटर है। 24 घंटे में नदी का जलस्तर 31 सेमी बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क मार्ग पर पानी होने से आवागमन बाधित
लाटघाट। गांगेपुर रिंग बंधा के पास भी घाघरा नदी कटान का दबाव बराबर बनाए हुए हैं। प्रशासन कटान को रोकने के लिए प्रयासरत है। अभी तक कटान को रोकने का प्रयास असफल रहा है। ग्रामीण चिंतित है की कटान कब रुकेगी। सिंचाई विभाग के लाख प्रयास के बाद भी कटान रुकने का नाम नहीं ले रही है। रास्तों पर फैले पानी से आवागमन बाधित हो रहा है। खरैलिया ढ़ाला से सोनौरा संपर्क मार्ग, भ्भन पट्टी से मानिकपुर संपर्क मार्ग, हाजीपुर से देवारा खास राजा संपर्क मार्ग पर पानी होने से आवागमन बाधित हो रहा है। लोग अपने सामानों को लेकर पानी से किसी तरह आवागमन कर रहे हैं। रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी के आवागमन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बेलहिया ढाला से अजगरा मगरवी भी संपर्क मार्ग पर नाव से लोग आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed