फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Disturbing pain after viral fever

Azamgarh News: वायरल बुखार के बाद परेशान कर रहा दर्द

Thu, 07 Nov 2024 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Disturbing pain after viral fever
बलरामपुर। बदलते मौसम के साथ वायरल बुखार लोगों को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। इस बार का वायरल बुखार चिकनगुनिया की तरह पूरे शरीर में दर्द पैदा कर रहा है। इससे उबरने में 10-12 दिनों का वक्त लग रहा है। जबकि आमतौर पर वायरल 5 से 6 दिनों में ठीक हो जाता है। मंडलीय अस्पताल में हर ओपीडी में 15 से 20 वायरल बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डाॅ. आमोद कुमार ने बताया कि मौसम में डेंगू, मलेरिया और वायरल के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते एक सप्ताह में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या डेढ़ गुनी तक बढ़ी है। रोजाना 150 से 200 मरीज अस्पताल आ रहे हैं। इन मरीजों को बुखार के साथ-साथ हाथ-पैर, कमर, गर्दन, पीठ और मांसपेशियों में भी दर्द हो रहा है, यह आमतौर पर चिकनगुनिया में देखा जाता है। कई बुखार पीड़ितों ने बताया कि ठीक होने के बाद भी लोग कई दिनों तक दर्द और कमजोरी के कारण वह ठीक से चल नहीं पा रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके विमल ने बताया कि बच्चों में तेज बुखार और पेट दर्द की समस्या बढ़ रही है। सोमवार को बाल रोग विभाग में 150 से अधिक मरीज आए, इनमें से 60 से 79 बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित हैं। ऐसे मौसम में बच्चों का शरीर गुनगुने पानी से साफ करना चाहिए। भोजन में हल्का और तरल पदार्थ दें, इससे वह पचने में आसान हो, उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन

00

वर्तमान मौसम कई बीमारियों के अनुकूल

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आमोद कुमार ने कहा कि मौसम डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और वायरल बुखार के अनुकूल है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सचेत किया है कि वे घरों के आसपास पानी न जमने दें, क्योंकि पानी में मच्छरों का लार्वा पनपता है। लोगों से आग्रह किया कि बुखार पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें और ठंडी चीजों को खाने से बचें।
विज्ञापन


00

बचाव के उपाय

- ठंडी चीजों से परहेज करें।

- मच्छरों से बचने के लिए फुल आस्तीन के कपड़े पहनें।

- बुखार आने पर तुरंत चिकित्सीय परामर्श लें।

00

संक्रमण से बचाव के लिए ध्यान रखने योग्य बातें

- मच्छरों से बचाव के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखें।

- घरों के बाहर पानी जमा न होने दें।

- ठंडे पेय और खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।

- वायरल के लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

00

जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 97 हुई

जनपद में डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटी लार्वा और फाॅगिंग आदि का दावा किया जा रहा है। इसके बाद भी जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में कुल 97 डेंगू मरीज मिले हैं। इसमें 66 मरीज जिले के हैं। 26 डेंगू मरीज दूसरे जनपद के हैं। छह डेंगू के मरीजों के पता नहीं मिल पाया है। जनवरी से अब तक कुल 800 लोगों के डेंगू की जांच हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed