{"_id":"5866a5704f1c1b445ceecbea","slug":"district-secretary-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सचिव ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सचिव ने दिया इस्तीफा
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट बंटवारे को लेकर सपा शीर्ष नेतृत्व में चल रही उठापटक के दूसरे दिन शुक्रवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने पर जिले के अधिकतर विधायक मुख्यमंत्री के पक्ष में लामबंद हो गए हैं।
अखिलेश समर्थकों ने निष्कासन के फैसले को गलत बताते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री के साथ हैं। वहीं, जिला सचिव और मीडिया प्रभारी एसके सत्येन ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
सपा के जिला सचिव एसके सत्येन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में अपराध पर अंकुश लगाने और महिलाओं को सुरक्षा देने की दिशा में काम किया। जनता अखिलेश को फिर मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। ऐसे में उनको पार्टी से निष्कासित किया जाना अनुचित है।
विज्ञापन
जिले के 90 फीसदी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के साथ है। लखनऊ में मौजूद मेंहनगर विधायक बृजलाल सोनकर ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री को सपा से निष्कासित करने का सपा सुप्रीमो का फैसला गलत है। हम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हैं। लालगंज के विधायक बेचई सरोज ने कहा कि हम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हैं।