फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District's Khalid honored in a competition

मेकअप प्रतिस्पर्धा में जनपद के खालिद हुए सम्मानित

Thu, 31 Dec 2020 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
District's Khalid honored in a competition
घेकप एक्सपर्ट खालिद अहमद को सम्मानित करते अभिनेत्री दिपीका नागपाल - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं बस जरूरत है उसे निखारने की। बालीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी जावेद हबीब ने जब जनपद के खालिद अहमद के हुनर को निखारा तो हर किसी ने उनकी प्रतिभा का लोहा माना और बालीवुड अदाकारा दीपिका नागपाल ने उन्हें पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

आजमगढ़ के जाने-माने हेयर ड्रेसर व मेकअप एक्सपर्ट नुरुल हुदा उर्फ छोटू भाई के संस्थान दर्पण सलोन एंड ट्रेनिंग एकेडमी अपनी एक अलग पहचान रखता है। बॉलीवुड के प्रसिद्ध सेलिब्रिटी जावेद हबीब से मेकअप की विशेष ट्रेनिंग प्राप्त कर खालिद अहमद शहर के एलवल में दर्पण सलोन एवं एकेडमी में छात्रों को मेकअप एक्सपर्ट बनने का प्रशिक्षण देते हैं। हाल ही में लखनऊ में हुए एजेस इंडिया के बैनर तले राष्ट्रीय स्तर के मेकअप प्रतिस्पर्धा में अपना हुनर दिखाने का मौका मिला। इस प्रतिस्पर्धा में अपने हुनर से पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र हासिल किया। पुरस्कार वितरण के लिए बॉलीवुड अदाकारा दीपिका नागपाल कार्यक्रम में मौजूद रहीं। गौरतलब है कि पहले भी मेकअप के क्षेत्र में खालिद और उनके भाई जावेद कई बार लखनऊ और दिल्ली में सम्मानित हो चुके हैं। आजमगढ़ में वापसी पर एकेडमी के लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। खालिद अपना आदर्श अपने पिता को मानते हैं। वह मेकअप और फैशन की दुनिया में आजमगढ़ का नाम बहुत ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed