फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District hospital's health ATM closed on sixth day of installation

Azamgarh News: लगने के छठे दिन ही जिला अस्पताल का हेल्थ एटीएम बंद

Sat, 30 Sep 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
District hospital's health ATM closed on sixth day of installation
जिला अस्पताल में स्थापित हेल्थ एटीएम लगने के छठे दिन ही बंद मिला। शिकायत करने पर अस्पताल प्रशासन जागा और ताला तो खुलवा दिया गया लेकिन कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहा। जिसके चलते लोग जांच नहीं करा सके। हेल्थ एटीएम को 24 घंटे खोले रखने का प्रावधान है।
विज्ञापन

सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सांसद निधि से जिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम लगवाया है। इस पर साढ़े चार लाख की लागत आई है। 24 सितंबर को इसका लोकार्पण सांसद ने किया। इसके संचालन के लिए डॉ. एके शाह को नोडल नियुक्ति किया गया है। वहीं एलटी पूजा राय, प्रेमशंकर व अमित यादव की तैनाती है। एटीएम को स्थापित हुए अभी मात्र छह दिन ही हुए हैं और इसका संचालन दुर्व्यवस्था का शिकार हो गया है। शनिवार को अमर उजाला की टीम ने अस्पताल का दौरा किया तो यह हेल्थ एटीएम 12 बजे तक बंद मिला। और गेट पर ताला लटका था।
विज्ञापन

प्रभारी एसआईसी डॉ. एलजे यादव ने बताया कि कर्मचारियों की लापरवाही होगी।कुछ ही देर बाद कक्ष पर बंद ताला तो खुल गया लेकिन कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहा। यहां तैनात एलटी पूजा राय ने बताया कि उनकी दो जगहों पर ड्यूटी लगी है। जिसमें हेल्थ एटीएम के साथ एआरटी सेंटर भी है। फिलहाल वे एआरटी सेंटर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रही है। दूसरे सहयोगी एलटी अमित यादव अवकाश पर है, जिसके चलते ही हेल्थ एटीएम देर से खुला। बताया कि अभी कुछ किट की भी किल्लत है, जिसके चलते दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
छह दिनों में हुई लगभग 60 जांच
बलरामपुर। जिला अस्पताल पर लगे हेल्थ एटीएम पर फिलहाल लगभग 55 तरह की जांच की सुविधा है। लेकिन किट मात्र तीन तरह के जांच की ही उपलब्ध है। जिसमें शुगर, केलोस्ट्राल व हिमोग्लोविन शामिल है। एलटी पूजा राय के अनुसार जब से यह एटीएम स्थापित हुआ है तब से अब तक लगभग 60 जांच हो चुकी है। किट की कमी है, जिसके चलते जांच कम हो पा रही है। किट का आर्डर हो चुका है। जो एक-दो दिन में उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed