फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District Center Determination Committee has not yet sent the list to the board

जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति ने अभी बोर्ड को नहीं भेजी सूची

Mon, 07 Feb 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
District Center Determination Committee has not yet sent the list to the board
यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के लिए जिले में केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बोर्ड से 284 प्रस्तावित केंद्रों की सूची कुछ समय पहले भेजी गई थी। आपत्तियों पर मंथन के बाद जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति ने अभी तक केंद्रों की सूची बोर्ड को नहीं भेजी है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि बोर्ड से जारी प्रस्तावित 284 केंद्रों की सूची पर आपत्ति मांगी गई थी। आपत्तियों के साथ प्रस्तावित केंद्रों की सूची परीक्षा समिति के समक्ष रखी गई है। फाइल जिलाधिकारी के यहां चली गई है। जल्द ही केंद्रों की सूची बोर्ड को भेज दी जाएगी। अब बोर्ड से जारी होने वाली सूची में जो विद्यालय रखे जाएंगे, वही फाइनल सूची होगी। इसके 10 फरवरी या दूसरे सप्ताह के अंत तक जारी होने की संभावना है। वहीं स्कूल संचालकों में सूची को लेकर चिंता सता रही है कि कहीं फाइन सूची से उनका नाम न कट जाए। डीआईओएस ने बताया कि जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी जाएगी। अब बोर्ड परीक्षण करने के बाद अंतिम सूची जारी करेगा। इसके बाद परीक्षा संबंधी अन्य प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed