फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seminar held in Mahul on the occasion of Sardar Patel Jayanti

Azamgarh News: माहुल में सरदार पटेल जयंती पर हुई संगोष्ठी

Sat, 31 Oct 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Seminar held in Mahul on the occasion of Sardar Patel Jayanti
सरदार पटेल जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल लोग।
अंबारी। नगर पंचायत माहुल में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। मुख्य वक्ता और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशु जायसवाल ने सरदार पटेल को स्वतंत्र भारत का महान शिल्पकार बताया। उन्होंने कहा कि पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत का निर्माण किया। विशिष्ट अतिथि संदीप राजभर ने युवाओं के लिए सरदार पटेल के जीवन को प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर प्रिंस गुप्ता, सूरज मोदनवाल, गोलू यादव, सुदीप यादव, सत्यपाल, अमन जायसवाल, अमित जायसवाल, मोनू जायसवाल, राजेश सोनी, लालू मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed