{"_id":"5f8338b38ebc3e91b641078c","slug":"distribution-of-house-hold-in-14-people-under-the-ownership-scheme-azamgarh-news-vns552292592","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामित्व योजना के तहत 14 लोगों में हुआ घरौनी का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामित्व योजना के तहत 14 लोगों में हुआ घरौनी का वितरण
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वामित्व योजना के पायलट प्रोजेक्ट के तहत छह राज्यों के 763 गांवों में प्रॉपर्टी कार्ड के वितरण का शुभारंभ रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया। इस दौरान जनपद में भी 14 लोगों को इस योजना के तहत घरौनी का वितरण किया गया।
घरौनी का वितरण करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने एनआईसी परिसर में तहसील सदर के तिवारीपुर ग्राम के उषा देवी, अली अहमद, दुर्गा, सुशीला, सुभागी, नंदलाल, अच्छेलाल, चंद्रभान सहित कुल आठ और निजामाबाद तहसील के देवदत्त पट्टी के राम लखन, श्यामदेव, धर्मवीर सिंह, मनोज सिंह, रणधीर सिंह व कन्हैया सहित कुल छह लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से घरौनी वितरित किया। उन्होंने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तहसील सदर के 6 ग्राम तथा तहसील निजामाबाद के 5 ग्राम का चयन किया गया है। तहसील सदर के ग्राम मैनी में 24, कोढिया बिंदा में 10, सुरसी में 39, तिवारीपुर में 54, दुर्गापुर में 34, भीखमपुर में 30 समेत कुल 6 ग्रामों में 191 लाभार्थियों का चयन किया गया। तहसील निजामाबाद के देवदत्त पट्टी में 37, मोकरमाबाद में 06, चक मजनू में 46, कोतवालीपुर में 26 एवं ईशापुर में सभी नक्शे त्रुटिपूर्ण होने से लाभार्थी का चयन शून्य है, इस प्रकार पांच ग्रामों में 115 लाभार्थियों का चयन किया गया है। खतौनी की तर्ज पर राजस्व गांवों के आबादी की जमीनों की घरौनी तैयार की गई है। प्रधानमंत्री द्वारा डिजिटल वितरण के तहत तैयार किए गए प्रॉपर्टी की डिजिटल घरौनी का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को पहली बार घरौनी का स्वामित्व मिल रहा है। घरौनी की सम्पत्ति के स्वामी का जिला, तहसील ब्लॉक, थाना, पंचायत का नाम दर्ज होगा, संपत्ति की आबादी गाटा संख्या भूखंड दर्ज होगा। हर भूखंड का आईडी नंबर दर्ज होगा। इसमें भूखंड की चौहदी भी दर्ज होगी। अब ग्रामीण भू संपत्ति को वित्तीय संपत्ति के तौर पर उपयोग कर सकेंगे। सीआरओ हरीशंकर, एडीपीआरओ श्रीकांत दर्वे, सहायक भूलेख अधिकारी पद्युमन त्रिपाठी मौजूद रहे।