फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dispute over video during Lava Parchan three more accused arrested

Azamgarh News: बम्हौर कांड; लावा परछन के समय वीडियो को लेकर विवाद मामला, तीन और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Jun 2025 06:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 16 Jun 2025 06:25 PM IST
सार

बम्हौर गांव में लावा परछन के दौरान वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस मामले में अब अब तक 11 लोग पकड़े गए हैं। इन पर एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Dispute over video during Lava Parchan three more accused arrested
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बम्हौर गांव में लावा परछन के समय वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने शनिवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक प्रधान रहमान सहित 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन


घटना तीन जून की है, जब मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव निवासी संदीप कन्नौजिया ने थाने में तहरीर दी थी कि राकेश कन्नौजिया के विवाह के अवसर पर लावा परछन की रस्म के लिए महिलाएं व युवतियां पोखरे की ओर जा रही थीं। तभी दूसरे समुदाय के लड़कों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया और युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार व छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन


इसका विरोध करने पर पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। मुबारकपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि इस मामले में अब तक अबूजैद, अरमान, वसीम, मो. मोअज्जम, एहतेशाम, एक किशोर अपचारी, रहमान व आलम उर्फ हीटलर (ग्राम प्रधान) गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को अरबाज, नदीम उर्फ नदीम शमीम शेख व भुल्लन उर्फ मोहम्मद मुस्तकिन सहित आदि शामिल हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed