{"_id":"6a5f5deeba31af17a10509e2","slug":"dispute-over-burial-in-mubarakpur-at-azamgarh-panchayat-meeting-lasts-six-hours-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शव दफनाने के लेकर दो पक्षों में विवाद, छह घंटे चली पंचायत के बाद सुलझा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शव दफनाने के लेकर दो पक्षों में विवाद, छह घंटे चली पंचायत के बाद सुलझा मामला
Tue, 21 Jul 2026 05:25 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 21 Jul 2026 05:25 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर में कब्रिस्तान और ईदगाह की भूमि को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। छह घंटे तक चली पंचायत के बाद मामला सुलझा। वहीं भूमि विवाद के निस्तारण तक अब अन्य शव बड़े कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अलीनगर मोहल्ले में मंगलवार को शव दफनाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। समय रहते पुलिस और राजस्व विभाग की सक्रियता से मामला शांत करा लिया गया और संभावित टकराव टल गया। करीब छह घंटे चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, जिसके बाद मृतक का शव दफनाया गया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
अलीनगर निवासी मोहम्मद शमीम (85) का सोमवार रात निधन हो गया था। मंगलवार सुबह परिजन शव को दफनाने के लिए कब्र खोदने पहुंचे तो ईदगाह कमेटी के सदस्यों ने आपत्ति जताई। एक पक्ष उक्त भूमि को कब्रिस्तान की जमीन बता रहा था, जबकि दूसरा पक्ष उसे ईदगाह की भूमि होने का दावा कर रहा था। इससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
सुबह करीब पांच बजे विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। इसके बाद नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक जयनारायण सिंह और लेखपालों की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। दोनों पक्षों को मुबारकपुर थाने बुलाकर बातचीत कराई गई।
विज्ञापन
करीब छह घंटे चली पंचायत के बाद यह सहमति बनी कि भूमि विवाद का अंतिम निर्णय न्यायालय से कराया जाएगा। फिलहाल मृतक मोहम्मद शमीम का शव उसी स्थान पर दफनाया जाएगा। भविष्य में न्यायालय का निर्णय आने तक किसी भी मृतक के शव को पास स्थित बड़े कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की व्यवस्था तय होगी। समझौते के दौरान मृतक पक्ष की ओर से मोहम्मद शोएब समेत पांच लोग और ईदगाह कमेटी की ओर से हाजी मंसूर समेत पांच प्रतिनिधि मौजूद रहे।
थाना प्रभारी निरीक्षक शशि चंद्र चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही दोनों पक्षों को थाने बुलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वार्ता कराई गई। राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है।