फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dismissal as minister increased political stir

मंत्री पद से बर्खास्तगी से बढ़ी सियासी हलचल

Tue, 21 Jun 2016 11:45 PM IST
शैलेंद्र मणि त्रिपाठी/आजमगढ
शैलेंद्र मणि त्रिपाठी/आजमगढ Updated Tue, 21 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
जिले के कद्दावर नेताओं में शुमार और मुलायम के करीबी माने जाने वाले बलराम यादव को माध्यमिक शिक्षा मंत्री के पद से बर्खास्त होने से सियासी हलचल बढ़ गई है। इस कार्रवाई की वजह पार्टी में मऊ विधायक मुख्तार अंसारी को शामिल कराने की उनकी पैरवी को बताया रहा है। फिलहाल मुख्यमंत्री के इस निर्णय से पार्टी के अन्य कद्दावर सकते में आ गए हैं वहीं बलराम यादव के समर्थकों में निराशा है। उनका मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में इसका असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


पूर्वांचल में बलराम यादव की गिनती समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में होती है। अतरौलिया क्षेत्र में अपनी बिरादरी के अलावा अन्य लोगों में उनकी गहरी पैठ है। सपा मुखिया की करीबी की वजह से ही बिना चुनाव लड़े ही उन्हें सरकार में कई महत्वपूर्ण पद सौंपे गए। आजकल वह माध्यमिक शिक्षा मंत्री थे। इसके पूर्व वे पंचायती राज मंत्री और कारागार मंत्री की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। अतरौलिया क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
विज्ञापन


वर्तमान में उनके पुत्र डा. संग्राम यादव इस क्षेत्र से विधायक हैं। अभी हाल ही में पार्टी ने उन्हें एमएलसी बनाया है। सूत्रों की मानें तो बलराम यादव ने मुख्तार अंसारी को पार्टी में शामिल करने के लिए पैरवी तो की पर इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को कोई जानकारी नहीं दी। बलराम यादव को मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने से उनके समर्थकों में निराशा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed