फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Direction to cut salary of joint director agriculture

अनुपस्थित संयुक्त कृषि निदेशक का वेतन काटने का निर्देश

Tue, 19 Nov 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Direction to cut salary of joint director agriculture
सदर तहसील में जन सुनवाई करती मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी मंगलवार को सदर तहसील में जनता की समस्याओं को सुना और समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान संयुक्त कृषि निदेशक अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने उनका वेतन काटने व स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। इसके साथ ही दो लेखपाल व दो राजस्व निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। 149 प्रार्थना पत्रों में मात्र 17 का ही मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

मंडलायुक्त के समक्ष आए प्रार्थना पत्रों में राजस्व के 86, विकास के 4, पुलिस के 26 मामले शामिल रहे। उन्होंने मौके पर ही राजस्व के 13 व पुलिस के चार प्रकरणों का निस्तारण किया। शेष के त्वरित निस्तारण का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस की सूचना दिये जाने के बाद भी संयुक्त कृषि निदेशक एसके सिंह उपस्थित नहीं थे। इसे आयुक्त ने गंभीरता से लिया और उनका वेतन काटने का निर्देश दिया। इसके साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा। आयुक्त के समक्ष पैमाइश, वरासत, अवैध कब्जा आदि से संबंधित कई प्रकरण आए जिसे अनावश्यक रुप से लंबित रखा गया था। इस दौरान उकरौड़ा गांव के एक बुजुर्ग ने शिकायत की कि पूर्व व वर्तमान लेखपाल वरासत के मामले में सिर्फ दौड़ा रहे हैं और पैसे मांग रहे हैं। आयुक्त ने दोनों लेखपाल अरविंद यादव व राम विजय यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि का निर्देश दिया। इसके साथ ही पैसा मांगने के प्रकरण की जांच का भी एसडीएम को निर्देश दिया। सीही गांव निवासी सोचन ने गांव के खेलकूद की जमीन पर कब्जा किये जाने की शिकायत की। खाली कराने का स्पष्ट निर्देश होने के बाद भी अब तक कब्जा मुक्त नहीं कराया गया है। इस पर उन्होंने तत्काल जमीन खाली कराने और संबंधितों के खिलाफ एफआईआर का निर्देश दिया। लापरवाही के आरोप में उन्होंने राजस्व निरीक्षक अरविंद सिंह व रामसागर को भी प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम प्रशासन नायक, एसपी सिटी इला मारन, जेडी एपी वर्मा, एडी बेसिक राजेश कुमार आर्य, उप अबकारी आयुक्त एसपी चौधरी, संभागीय खाद्य नियंत्रक राजेश कुमार, तहसीलदार पवन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed