फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Direct recruitment of women conductors in Transport Corporation, will be done in home district

Azamgarh News: परिवहन निगम में होगी महिला परिचालकों की सीधी भर्ती, गृह जिले में मिलेगी तैनाती

Sun, 06 Apr 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Direct recruitment of women conductors in Transport Corporation, will be done in home district
आजमगढ़। परिवहन निगम में महिलाओं को संविदा परिचालक पद पर तैनाती मिलेगी। यह भर्ती प्रक्रिया महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। संविदा परिचालकों को परिवहन निगम द्वारा निर्धारित पारिश्रमिक दरों के अनुसार वेतन मिलेगा।
विज्ञापन

आजमगढ़ के आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 5000 महिला अभ्यर्थियों की संविदा परिचालक के रूप में भर्ती की जाएगी। इसमे आजमगढ़ परिक्षेत्र में कुल 200 महिलाओं की भर्ती होगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत 11 अप्रैल को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह भर्ती प्रक्रिया महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने महिला अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए हैं कि उनका गृह जनपद के डिपो में ही नियुक्ति की जाएगी। संविदा परिचालकों को परिवहन निगम की ओर से निर्धारित अनुमन्य पारिश्रमिक दरों के अनुसार वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन और प्रमाणपत्र सत्यापन : इच्छुक अभ्यर्थी परिवहन निगम की वेबसाइट www.upsrtc.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। प्रमाणपत्रों का सत्यापन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed