फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DIOS summoned with records

Azamgarh News: डीआईओएस को अभिलेखों के साथ तलब किया

Tue, 30 Jul 2024 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
DIOS summoned with records
आजमगढ़। पूर्व डीआईओएस मनोज मिश्र द्वारा की गई नियुक्तियों के मामले में शिकायत के बाद जांच का मामला चल ही रहा था कि शिकायतकर्ता ने आईजीआरएस पर भी शिकायत कर दी। अपने यहां ऐसा कोई मामला नहीं कहते हुए डीआईओएस ने शिकायत का निस्तारण कर दिया। शिकायतकर्ता ने जब असंतुष्टि जाहिर की तो जेडी ने डीआईओएस को अभिलेखों के साथ तलब कर लिया।
विज्ञापन

नव जागृति सेवा संस्थान की ओर से शिकायत की गई थी कि निवर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने अपने कार्यकाल में पूरे जनपद के माध्यमिक विद्यालय, इंटरमीडिएट काॅलेज, संलग्न प्राथमिक अनुभाग, संस्कृत विद्यालयों में अनेक शिक्षकों, लिपिकों की धनउगाही करके नियुक्ति की। 29 जून 2024 के स्थानांतरण आदेश के बाद भी दूसरे दिन कार्यालय और होटल में बैठकर पिछली कई नियुक्तियों का अनुमोदन नियम विरुद्ध तरीके से कर दिया गया। वित्तीय सहमति भी प्रदान की गई। इस शिकायत पर जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कर दी। इस शिकायत को डीआईओएस ने गलत बताते हुए निस्तारित कर दिया। जब शिकायतकर्ता से इसका फीडबैक लिया गया तो उसने असंतुष्टि जाहिर की। इसे संज्ञान में लेते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को साक्ष्य सहित अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed