फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DIOS summoned the list of those who did not have the duty in the evaluation

मूल्यांकन में जिनकी नहीं लगी ड्यूटी उसकी सूची डीआईओएस ने तलब की

Thu, 14 May 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
DIOS summoned the list of those who did not have the duty in the evaluation
आजमगढ़। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने प्रधानाचार्यों से मूल्यांकन कार्य न करने वाले शिक्षकों की सूची तलब की है। सूची 16 मई तक कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा है। इसके साथ ही प्रधानाचार्यों के साथ ही अध्यापकों को छात्र-छात्राओं के मोबाइल में दीक्षा एप डाउनलोड कराने का निर्देश दिया है। ताकि पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानाचार्यों को सूचित किया है कि आयुष कवच और आरोग्य सेतु एप प्रधानाचार्य, शिक्षक, स्टाफ, छात्र-छात्राएं व अभिभावकों से डाउनलोड करवाया जाए। इसके साथ ही दीक्षा एप भी डाउनलोड करवाएं। इस एप पर माध्यमिक शिक्षा के सभी कक्षाओं की विषय सामग्री उपलब्ध है। यही नहीं स्वयंप्रभा चैनल जियो एप, डिश टीवी और डीडी डिश के माध्यम से कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए अध्यापन का प्रसारण कराया जा रहा है, इसकी सूचना छात्र-छात्राओं को दें।
विज्ञापन

तीसरे दिन जांची गई 56536 कापियां
आजमगढ़। यूपी बोर्ड कापियों का मूल्यांकन जिले में धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ लिया है। बृहस्पतिवार को तीसरे दिन कुल 56536 कापियां जांची गई। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को शिब्ली इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर 16033, डीएवी पर 13549, जीजीआईसी पर 14926 व इंटर कालेज सठियांव मूल्यांकन केंद्र पर 12028 कापियों का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि चारों मूल्यांक केंद्रों पर कुल 772 परीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed