फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dinesh Lal Yadav Nirahua accepted the truth said Viral video is true

Azamgarh: वायरल वीडियो है सही... निरहुआ ने स्वीकार किया सच, बोले- कांग्रेस का असली चेहरा सामने लाना चाहता था

Tue, 16 Apr 2024 05:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 05:28 PM IST
सार

Azamgarh News: भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव ने कहा कि फेक वीडियो मैंने इसलिए बताया कि तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले पूरे बयान का वीडियो डालें और सबलोग सच्चाई को जानें।

विज्ञापन
Dinesh Lal Yadav Nirahua accepted the truth said Viral video is true
भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ गाजीपुर में दिए अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चाओं में आ गए हैं। पहले तो उन्होंने ट्विट कर वीडियो को फेक बताया, लेकिन मंगलवार को जब वह दीवानी में पहुंचे तो मीडिया के सामने स्वीकार किया कि वायरल बयान इनका है। फेक वीडियो मैंने इसलिए बताया कि तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले पूरे बयान का वीडियो डालें और सबलोग सच्चाई को जानें।

विज्ञापन


बताते चलें कि सांसद दिनेश लाल यादव ने एक चैनल को दिए बयान में बेरोजगारी को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसमें वह कह रहे थे कि जब आप बेरोजगार हैं तो फिर आठ बच्चे क्यों पैदा कर रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा इस बात को ध्यान में रखते हुए बच्चे पैदा नहीं किए। उनके इस बयान को लेकर काफी हंगामा मच गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने इसे लेकर चुनाव आयोग और भाजपा से कार्रवाई की मांग कर दी। इसी बीच निरहुआ ने इस वीडियो को फेक बता दिया था। तब वीडियो बनाने वाले ने इनके पूरे बयान वाले वीडियो को वायरल कर दिया।

मंगलवार को जब सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ दीवानी न्यायालय परिसर पहुंचे तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया और वीडियो के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने कहा कि यह ट्विट हमने इसलिए किया था कि इन लोगों ने जो वीडियो एडिट करके डाला था वह उसे पूरा डालें।

तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों ने पूरा वीडियो डाल दिया। जिससे पूरा देश जान गया कि यह वीडियो किस संबंध में दिया गया था। कांग्रेस हमेशा से तुष्टीकरण की राजनीति करती है। उसके द्वारा मेरे 10 मिनट के बयान को एडिट कर वायरल किया गया। यह वीडियो मेरा ही है मैं कह रहा हूं कि यह मैंने बोला था। पूरा वीडियो 10 मिनट का है। जब मैंने फेक वीडियो का ट्विट किया तो इन्होंने पूरा वीडियो डाल दिया।

यह दोनों ही तरह से अपराध

भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ द्वारा दिए गए बयान को लेकर आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उनके खिलाफ आवाज को बुलंद किया है। उन्होंने कहा है कि अगर वीडियो फर्जी है तो यह अपने आप में गंभीर आपराधिक कृत्य है।



अगर यह वीडियो फेक नहीं है तो एक सही इंटरव्यू को फर्जी बताकर धमकी दी गई है। साथ ही लोगों को डराने और धमकाने का प्रयास किया गया है। दोनों स्थितियों में इंटरनेट का प्रयोग हुआ है जो साइबर अपराध है। उन्होंने निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed