फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Digital campaign will start from Mubarakpur municipality

मुबारकपुर नगरपालिका से होगी डिजिटल अभियान की शुरुआत

Tue, 12 Jan 2021 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Digital campaign will start from Mubarakpur municipality
आजमगढ़। स्ट्रीट वेंडर जिन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण लिया है उनको डिजिटल लेनदेन का बढ़ावा देने के लिए सरकार के निर्देश पर मैं भी डिजिटल अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान की शुरुआत मंगलवार को मुबारकपुर नगरपालिका और नगर पंचायत सरायमीर से इसकी शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

सड़कों के किनारे पटरी पर दुकान लगाने वाले पटरी दुकानदारों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से जगह की तलाश की गई। इन लोगों को पंजीकरण कर इन्हें रोजगार के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। ताकि यह लोग अपने रोजगार केे आगे बढ़ा सकें। इसके बाद इस ऋण की उन्हें एक साल में वापसी करनी है। इस योजना के तहत जनपद में कुल 6500 स्ट्रीट वेंडरों ने अपना पंजीकरण कराया। इसमें से 2100 स्ट्रीट वेंडरों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोन दिलाया गया है। इस योजना का संचालन जनपद की दोनों नगरपालिकाओं और 11 नगर पंचायतों में हो रहा है। अब सरकार की ओर से स्ट्रीट वेंडरों के डिजिटल लेनदेन केे बढ़ावा देने के लिए मैं भी डिजिटल अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत सभी नगरपालिकाओं और नगरपंचायतों में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर स्ट्रीट वेंडरों को डिजिटल लेनदेन करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सभी नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों के तिथियों की घोषणा करते हुए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से मैं भी डिजिटल अभियान की शुरूआत की गई है। इसके तहत सभी नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन किया जाएगा। संबंधित तिथियों पर तैनात किए गए कर्मचारी उपस्थित रहकर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ लेने वाले स्ट्रीट वेंडरों को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद कुमार पांडेय, पीओ डूडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed