फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Diarrhea, malaria patients increased in hospitals

Azamgarh News: अस्पतालों में बढ़े डायरिया, मलेरिया के मरीज

Mon, 05 Jun 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea, malaria patients increased in hospitals
जिले में तपिश और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। पिछले एक पखवारे से तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा है। ऐसे में डायरिया और मलेरिया के मरीजों से सरकारी और निजी अस्तपालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सर्वाधिक मरीज बुखार, उल्टी-दस्त आदि के ही अस्पताल पहुंच रहे है। मौसम विभाग की माने तो पारा 45 के पार भी पहुंचने की उम्मीद है। अभी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास मौसम का मिजाज चल रहा है। जिसका परिणाम है कि दोपहर में सड़क पर वही निकल रहा है, जिसे बहुत जरूरी काम है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। तपिश का असर रात में भी है। वहीं बिजली की आवाजाही ने लोगों को और बेहाल कर रखा है। ऐसे में लोग तेजी से डायरिया और मलेरिया की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन पहुंचने वाले मरीजों में आधे से अधिक डायरिया व मलेरिया से ही पीड़ित हैं। सरकारी हो अथवा प्राइवेट अस्पताल सभी के वार्ड वर्तमान में गर्मी से होने वाली बीमारियों से ग्रसित मरीजों से भरे हुए है। जिला अस्पताल की ओपीडी की बात की जाए तो बीते एक सप्ताह में लगभग सात हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसमें 50 प्रतिशत से अधिक मरीज गर्मी से होने वाले बीमारियों डायरिया, मलेरिया आदि से ग्रसित थे। 29 मई को अस्पताल की ओपीडी में 1138 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। 30 मई को 858, 31 मई को 787 मरीजों ने अस्पताल की ओपीडी में पहुंच कर इलाज कराया। एक जून को 795 मरीज, दो जून को सर्वाधिक 1489 मरीज, तीन जून को 873 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। चार जून को रविवार के चलते ओपीडी सेवा बंद रहती है। पांच जून को 1209 मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed