फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devotees will gather in Shiva temples today

आज शिव मंदिरों में उमड़ेगा भक्तों का रेला

Mon, 18 Jul 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Devotees will gather in Shiva temples today
आजमगढ़। सावन के पहले सोमवार को आज हर शिव मंदिरों में भक्तों का रेला लगेगा। इसे देखते हुए मंदिरों में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। मंदिरों पर साफ-सफाई व रगाई पुताई का काम पहले ही पूरा हो चुका है। आज सभी शिवालयों में बोल बम के जयकारे से गुजेंगे। हिंदू धर्म में सावन माह का अत्यधिक महत्व है। पुरे सावन भर देवों के देव महादेव की पूजा होती है लेकिन सावन का सोमवार कुछ खास ही होता है। इस दिन सभी शिव मंदिरों पर मेले जैसा नजारा देखने को मिलता है। बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगी रहती है। शहर के भंवरनाथ मंदिर पर सावन के हर सोमवार को भक्तों का रेला लगा रहता है। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। आज यहां पर हजारों की संख्या में भक्त पहुंच कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगे। मंदिर को पूरी तरह से सजाया गया है। दर्शन करने पहुंचने वालों भक्तों के लिए पूजा करने व जल चढ़ाने की व्यवस्था की गई है। प्राचीन मंदिर होने के कारण सोमवार को यहां भारी भीड़ लग जाती है। होने वाली भीड़ को देखते हुए दुकान भी सावन के सामानों के साथ पहुंच चुके हैं। शहर के भंवरनाथ मंदिर के अलावा गौरी शंकर घाट मंदिर, लक्षिरामपुर शिवमंदिर, जमुड़ी बाजार शिव मंदिर, दत्तात्रेय धाम, दुर्बासा आश्रम, चंद्रमा ऋषि आश्रम, बाबा भवरनाथ, बाबा पाताल नाथ मंदिर रामगढ़ सहित सभी मंदिरों पर आज भक्तों का सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो जाएगी। बोलबम का जयकारा लगाते हुए भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपने व अपने परिवार के सुख समृद्घि की कामना करेंगे। जनपद के हर शिव मंदिरों पर सावन के पहले सोमवार को देखते हुए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। ताकि यहां आने वालों भक्तों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
विज्ञापन

डीएम एसपी ने मंदिरों का दौरा कर लिया तैयारियों का जायजा
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने भी रविवार को श्रावण मास के पहले सोमवार को मंदिरों पर उमड़ने वाले भीड़ को नियंत्रित करने व मंदिरों पर हुई तैयारियों का जायजा लेने निकले। अधिकारियों की टीम सबसे पहले भंवननाथ मंदिर पहुंची जहां की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सोमवार को आने वाले भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए की गई तैयारियों को जांचा परखा गया। इसके बाद दोनो अधिकारी महराजगंज कस्बा स्थित भैरव धान पहुंचे और वहां की गई तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही मातहतों को अवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान अधिकारियों ने दोनों ही मंदिर परिसरों में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

चाक चौबंद रहेगी व्यवस्था, सादी वर्दी में तैनात रहेगी फोर्स
आजमगढ़। श्रावण मास के पहले सोमवार को मंदिरों पर भारी भीड़ उमड़ेगी जिसे देखते हुए पुलिस महकमे ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सभी शिवालयों पर पर्याप्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगायी गई है। भंवरनाथ, भैरवधाम समेत अन्य प्रतिष्ठित मंदिरों पर सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट किया गया डायवर्ट
आजमगढ़। श्रावण मास पर शहर से सटे भंवरनाथ पर भक्तों का रेला उमड़ता है। जिसे देखते हुए रविवार की रात 10 बजे से ही भंवरनाथ जाने वाले मार्ग पर रूट डायवर्ट कर दिया गया है। एसपी यातायात सुधीर जायसवाल ने बताया कि फैजाबाद से आने वाले सभी वाहन भंवरनाथ चौराहे से जुनैदगंज, हाफिजपुर, बैठौली तिराहा, सिधारी हाईडिल, नरौली होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। गोरखपुर से आने वाले वाहन भी हाफिज्पुर चौराहा, बैठौली तिराहा, सिधारी हाईडिल, नरौली होकर गंतव्य को जाएंगे। वाराणसी, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज से आने वाले सभी भारी वाहन जिसे गोरखपुर, अंबेडकरनगर की ओर जाना है वे बेलइसा, ओवरब्रीज, रेलवे स्टेशन तिराह, नरौली, हाईडिल, बैठौली, हाफिजपुर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। इसी क्रम में आजमगढ़ रोडवेज से गोरखपुर-फैजाबाद जाने वाले रोडवेज/प्राइवेट बस नरौली, सिधारी, बैठौली, हाफिजपुर होकर चलेंगे। यह व्यवस्था श्रावणा मास भर प्रत्येक रविवार की रात दस बजे से सोमवार की शाम छह बजे तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed