फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devotees kept dancing to the hymns of Lord Shyam till late night

Azamgarh News: श्याम प्रभु के भजनों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

Mon, 03 Mar 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Devotees kept dancing to the hymns of Lord Shyam till late night
आजमगढ़। श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल की ओर से चौक स्थित अठवरिया मैदान में शनिवार की शाम श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया, इसमें कोलकाता से आए गायक कलाकारों के भजनों पर श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर रहे। वहीं, रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला से निशान यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने अबीर गुलाल उड़ाकर फागुन के आने का एहसास कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आगाज सर्वप्रथम बाबा की ज्योत प्रज्जवलित कर हुआ। गायक कलाकार सौरव शर्मा ने मंच से कुछ तो है सरकार तेरी सरकारी में, तेरा ही सहारा हमें तेरा ही सहारा और तेरे होते मेरी हर कैसे होगी सरकार हम तो खड़े तेरे द्वार सुन ले करुण पुकार, हारे के सहारे आजा जैसे एक से बढ़कर एक दिल को छूने वाले भजनों के साथ आगाज किया। विवेक शर्मा के भजनों की गंगा में श्याम भक्त रात 12 बजे तक गोते लगाते रहे। विवेक शर्मा ने दानी होकर चुप क्यों बैठा, मेरे सपनों में आए खाटू के बाबा श्याम, दर्जी सीन दे निशान मन्ने खाटू जानो से तथा होली का गीत आज बिरज में होली रे रसिया सुनाकर भक्तों को खूब नचाया।
विज्ञापन

इससे पूर्व दिल्ली से आए कलाकारों द्वारा मैदान में एक भव्य मंदिर सा पंडाल बनाया गया इसमें खाटू श्याम प्रभु की नैनाभिराम झांकी दाएं और मां दुर्गा, दादी राणी सती तथा बांई ओर भगवान शिव मां पार्वती तथा सालासर बालाजी की झांकी सजाई गई थी। मंडल द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया था। इस अवसर पर भाजपा नेता यशवंत सिंह, गुड्डू मिश्रा, जय नाथ सिंह, कृष्णा मुरारी विश्वकर्मा, सपा के पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक संग्राम यादव ने श्याम प्रभु के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दिन में मारवाड़ी धर्मशाला से निशान यात्रा हाथी, घोड़े तथा बाजे गाजे के साथ निकाली गई। यात्रा में सबसे आगे श्याम प्रभु की रथ पर एक सुंदर झांकी सजाई गई थी। यात्रा मारवाड़ी धर्मशाला से निकाल कर पुरानी सब्जी मंडी, जामा मस्जिद, पुरानी कोतवाली, चौक, बड़ा देव होते हुए भी बिन्नानी गार्डेन पहुंची। जगह-जगह भक्तों द्वारा नाश्ते, चाय, पानी मिष्ठान आदि की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर शोभित अडूकिया परितोष रुंगटा बंटी, सौरभ डालमिया, अभिषेक खंडेलिया चिंटू, संपत शर्मा, कन्हैया शर्मा, ओम अग्रवाल, अमृत अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed