फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Develop village forest in each block: District Magistrate

प्रत्येक ब्लाॅक में विकसित करें ग्राम वन : जिलाधिकारी -

Thu, 06 Jul 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Develop village forest in each block: District Magistrate
प्रत्येक अमृत सरोवर पर 75 वृक्ष लगाए जाएं। सरोवर का सौन्दर्यीकरण जन सहयोग से कराएं। साथ ही छोटी सरयू के किनारे पौधारोपण के लिए ड्रोन सर्वे कराया जाए। प्रत्येक ब्लॉक में ग्राम वन विकसित करें और 200 पौधे लगवाना तय करें। इसके लिए जमीन का सर्वे किया जाए। उक्त दिशा-निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बुधवार की शाम कलेक्ट्रेट सगागार में ग्राम्य विकास, बेसिक शिक्षा, पंचायती राज विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। जिलाधिकारीने प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) की समीक्षा की। उन्होने निर्देश दिया कि अपूर्ण आवासों को तत्काल पूर्ण कराया जाए। आवास के लिए पात्र व्यक्तियों का ही चयन किया जाए। प्रत्येक ब्लॉक पर प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र लाभार्थियों की प्रतीक्षा सूची का रजिस्टर बनाया जाए। बेसिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कायाकल्प योजना के अंतर्गत बाउंड्रीवाल, बॉयज व गर्ल्स टॉयलेट को प्रत्येक दशा में जुलाई में पूर्ण करा लिया जाए।उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों से स्कूलों को 18 पैरामीटर पर चेक कराएं। कैटल कैचर का प्रयोग कर छुट्टा जानवरों को गौआश्रय स्थलों में संरक्षित कराया जाए। कहा कि अगले 15 दिन के अंदर सभी छुट्टा जानवरों को संरक्षित करें, कोई भी गोवंश सड़क पर नहीं दिखना चाहिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बीसी सखी, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं अन्य विभागों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, डीपीआरओ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed