फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Destruction by rain, worry somewhere, scream of save somewhere

बारिश से तबाही, कहीं चित्कार, कहीं बचाओ की चीख

Sun, 29 Sep 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Destruction by rain, worry somewhere, scream of save somewhere
केशवपुर बिलरियागंज में गिरा कच्चा मकान। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के चलते जिले में भारी तबाही मच गई है। कहीं मकान ढहने से दबकर हुई मौत से परिवार में चित्कार मच गया, तो कहीं पानी से चारों तरफ घिरे परिवार के लोग बचाओ... बचाओ चिल्ला रहे हैं। पीड़ितों को राहत पहुंचने वाले पुलिस और प्रशासन के लोग भी पानी में डूबकर एक दूसरे से पनाह मांगते हुए दिखे। लगातार तीन दिनों से बिजली गुल होने से लोग ढिबरी युग में जीने को मजबूर दिखे।
विज्ञापन

मार्टीनगंज संवाददाता के मुताबिक दीदारगंज थाना क्षेत्र के बस्ती कपूरी गांव में भारी बारिश के चलते गांव के करीब 70 मकान ढह गए। इनमें से 20 परिवार के लोगों का जहां घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया। वहीं मकान ढह जाने से इन परिवार के लोग खुले में रात गुजारने को मजबूर हैं। ऐसे लोगों को गांव के सरकारी स्कूल में शरण लिए हुए हैं। सठियांव संवाददाता के मुताबिक मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र के काशीपुर, रानीपुर, महुआ मलकानी, कुकुरसंडा, अवांव आदि गांव के दर्जनों लोगों का मकान ढह गया। इसमें दबकर कई लोग मामूली रुप से घायल भी हो गए। कई पशुओं को भी चोटें आई। गांव की विद्युत व्यवस्था ठप हो जाने से लोग परेशान दिखे। इसी क्रम में अहरौला संवाददाता के मुताबिक मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र के पखनपुर, शंभूपुर सहित अन्य कई गांव में दर्जनों कच्चा मकान ढह जाने से लोगों का घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया। जिनके मकान ढह गए। वे लोग सुरक्षित ठिकानों पर शरण लिए हुए हैं। इन गांव का बिजली भी गुल होने से परेशानी हो रही। इसीक्रम में निजामाबाद संवाददाता के मुताबिक मानसूनी बारिश के चलते पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। विकास खंड तहबरपुर के रहने वाले गनेश मौर्य का मकान बारिश के चलते ढह गया। मकान गिरने से गृहस्थी का पूरा सामान दबकर नष्ट हो गया। पूरा परिवार दूसरे के यहां शरण लिया है। इसीक्रम में सरायमीर संवाददाता के मुताबिक बारिश के चलते पवईलार्डपुर गांव निवासी जियालाल का मकान रविवार को ढह जाने से जहां उसका कीमती और घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया। वहीं भैंस दबकर म गई। जबकि गांव के करीब आधा दर्जन लोगों का कच्चा मकान ढह जाने से परिवार के लोग दूसरे के यहां शरण लेकर रात गुजारने को मजबूर हो गए हैं। तहबरपुर संवाददाता के मुताबिक रामपुर गांव निवासी रामाश्रय यादव का कच्चा मकान ढह जाने से जहां दो भैंस दबकर मर गई। वहीं एक भैंस को बचा लिया गया। इसके अलावा क्षेत्र के करीब आधा दर्जन से अधिक गांव के रहने वाले करीब एक दर्जन लोगों का कच्चा मकान ढह गया। घटना की सूचना मिलने पर राजस्वकर्मियों सहित अन्य लोग नुकसान का आंकलन करने में जुटे हुए थे। जहानागंज संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के नवापुरा खालसा गांव में लगातार बारिश होने से पांच लोगों का कच्चा मकान ढह गया। इस दौरान सभी के कीमती घरेलू सामान भी दबकर नष्ट हो गए। इसीक्रम में अंबारी संवाददाता के मुताबिक खेतापट्टी गांव के पांच लोगों का कच्चा मकान ढह जाने से यह परिवार गांव के सरकारी भवनों में शरण लिया हुआ है। पल्हना संवाददाता के मुताबिक असौसा गांव निवासी प्रमोद चतुर्वेदी का कच्चा मकान ढह जाने से करीब दो लाख रुपये मूल्य का सामान दबकर नष्ट हो गया।

निजामाबाद तहसील क्षेत्र के परवेजाबाद गांव में वीरेंद्र कुमार अस्थाना का बरसात में गिरा मकान।

निजामाबाद तहसील क्षेत्र के परवेजाबाद गांव में वीरेंद्र कुमार अस्थाना का बरसात में गिरा मकान।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed