फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Descended on the streets to follow the lockdown

लाकडाउन का पालन कराने सड़कों पर उतरी

Fri, 30 Apr 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Descended on the streets to follow the lockdown
आजमगढ़। शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार की सुबह सात बजे तक के लिए जनपद में पूर्णबंदी की शुरूआत हो गई। रात के आठ बजते ही पुलिस सड़कों पर उतर आई। आठ बजते ही लोग अपनी दुकानों को बंद कर घरों में कैद हो गए। इक्का दुक्का लोग ही सड़कों पर नजर आए। सरकार की ओर से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शनिवार से से मंगलवार की सुबह सात बजे तक पूर्णबंदी का आदेश दिया गया है। सरकार के आदेश पर शुक्रवार की रात आठ बजते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। उनके द्वारा आठ बजे से पहले ही अपनी दुकानों को बंद कर दिया गया है। वहीं लाक डाउन शुरू होते ही पुलिस सड़कों पर उतर आई। इस दौरान जो भी पुलिस के पास से गुजरा पुलिस ने उसे रोका और बाहर निकलने का कारण पूछा। अगर कोई बिना मास्क के मिला तो पुलिस ने उसका चालान भी किया। लाक डाउन केे देखते हुए लोग पहले से ही सतर्क हो गए हैं। बहुत से लोग पहले ही घरों में कैद हो गए थे। नगर क्षेत्र की सड़कें आठ बजते-बजते वीरान हो चुकी थी। सड़कों के चौराहों और तिराहों पर सिर्फ पुलिस के जवान ही खड़े या बैठे नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed