फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deputy CM reached Maurya couple's house, expressed condolences

मौर्य दंपत्ति के घर पहुंचे डिप्टी सीएम, व्यक्त की संवेदना

Mon, 20 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM reached Maurya couple's house, expressed condolences
अहरौला। थाना क्षेत्र के पारा गांव में सोमवार को डिप्टी सीएम केशव मौर्या पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। इसके साथ ही एसपी ग्रामीण से इस हत्याकांड में चल रहे पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी ली। इस दौरान मृत दंपती के पुत्र ने खुद के जान का भी खतरा बताया और हत्यारोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव मौर्या का हेलीकॉप्टर दिन में 12.36 बजे अंबेडकरनगर जिले के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ में बने हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद सड़क मार्ग से पारा गांव पहुंच कर मृत मौर्य दंपती के परिजनों से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने मृत दंपती के पुत्र शिवांश, पुत्री खुशी व प्रिया से घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान पुत्र शिवांश ने नामजद अभियुक्तों से खुद की जान का भी खतरा बताते हुए उनकी शीघ्र गिरफ्तार की मांग की। इस पर डिप्टी सीएम ने सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कार्रवाई की बात कही। इसके बाद डिप्टी सीएम ने मौर्य दंपती हत्याकांड में पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ से लिया। जिसमें एसपी ग्रामीण ने बताया कि पीड़ित के घर पर दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी सुरक्षा में लगाई गई है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि एसओ पर कार्रवाई कर दी गई है। डिप्टी सीएम मौर्य दंपत्ति के परिजनों के साथ 25 मिनट रहे। इस दौरान लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, पूर्व विधायक सुभाष राय, जिलाध्यक्ष अंबेडकरनगर मिथिलेश त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री रानू प्रताप राणा, रामसूरत राजभर आदि मौजूद रहे। इस दौरान डिप्टी सीएम को मृत दंपती के पुत्र व पुत्रियों ने एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें पुत्र शिवांश को सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की गई। इसके साथ ही सुरक्षा व जिस जमीन के लिए दंपत्ति की हत्या हुई उस पर कब्जा दिलाने के अलावा एसओ अहरौला की इस घटना में लापरवाही की जांच करा कर कार्रवाई किए जाने की मांग किया।
विज्ञापन

बसपा सांसद ने भी किया पीड़ित परिवार से मुलाकात
डिप्टी सीएम केशव मौर्या के आने पूर्व ही लालगंज से बसपा सांसद संगीता आजाद भी मृत मौर्या दंपती के घर पहुंची और पीड़ित परिवार के साथ एक घंटे से अधिक का समय व्यतीत किया। इस दौरान उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ ही प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। उन्होंने भी इस हत्याकांड में पुलिस की भूमिका की जांच करा कर कार्रवाई किए जाने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed