फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration was held alleging rigging in distribution of question papers

Azamgarh News: प्रश्नपत्रों के वितरण में धांधली का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

Thu, 21 Dec 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Demonstration was held alleging rigging in distribution of question papers
डीएवी पीजी कालेज स्थित महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय के सामने बृहस्पतिवार को दर्जनों छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्नपत्रों के वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए डीएम को पत्रक सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


छात्रों ने आरोप लगाया कि महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्व विद्यालय आजमगढ़ द्वारा समेस्टर परीक्षा कराई जा रही है। कम्प्यूटर साइंस फर्स्ट समेस्टर की परीक्षा बिना किसी सूचना के परीक्षा निर्धारित तिथि के एक दिन पहले करा दी गई। वहीं 21 दिसम्बर को बीए पांचवें सेमेस्टर इतिहास की परीक्षा थी लेकिन, परीक्षा को बिना किसी मौखिक और लिखित सूचना के परीक्षा को रद्द कर दिया गया। विश्वविद्यालय में जिस बाक्स में प्रश्नपत्र होता है, उस बाक्स में प्रश्नपत्र नहीं है, जबकि इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन को कोई जानकारी है। अब सवाल उठता है कि प्रश्नपत्र कहां गया। छात्र नेता अभिनव यादव का कहना है कि सेमेस्टर परीक्षा में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। परीक्षा को एक दिन पहले ही करा लिया जा रहा है, जबकि टाइम टेबल में निर्धारित समय कुछ और है। आज इतिहास के पेपर में ढाई घंटे बैठाने के बाद कहा गया कि आज का पेपर रद्द किया जा रहा है। जिसको लेकर छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक कुलसचिव के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन द्वारा 6 जनवरी को छूटे हुए प्रश्नपत्रों की परीक्षा कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दिवाकर मौर्या, मिन्टू यादव, विक्रम सिंह, शुभम यादव, अमन यादव, नामित, अमन, नरेश चौहान, खुशी गुप्ता, अभियन यादव, प्रीति यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed