फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration on removal of name from the list of residence

Azamgarh News: आवास की सूची से नाम कटने पर किया प्रदर्शन

Sat, 21 Jan 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Demonstration on removal of name from the list of residence
लाटघाट। आवास की सूची से नाम कटने से नाराज ब्लाक क्षेत्र के खैरघाट की महिलाओं ने शुक्रवार को कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा कि धनउगाही कर अपात्रों को सूची में रखा गया है। जो पात्र है उनका नाम सूची से काट दिया गया है। बीडीओ ओमप्रकाश सिंह ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। कहा कि आवास सूची की जांच कराई जाएगी। पात्र व्यक्ति को ही आवास दिया जाएगा। जिसके पास पक्का मकान उसे आवास की सूची में नहीं रखा जाएगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मानसिंह से पूछने पर बताया कि आवास में चयन होने वाले पात्र व्यक्तियों का नाम सही था। कुल 53 आवास सूची में था। कब कैसे कट गया यह पता नहीं है। इसमें पात्र लोगों का ही नाम काट दिया गया है। अपात्र लोग सूची में पड़े हुए हैं। इस संबंध में जब ग्राम पंचायत अधिकारी राम विनय सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्तियों का नाम सूची में है। जिनको आवास नहीं दिया गया है वह गलत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed