{"_id":"594025a38664196b5d8b483f","slug":"demonstration-in-the-tehsil-on-demand-for-road-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण की मांग पर तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण की मांग पर तहसील में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रस्तावित सड़क का निर्माण शुरु न होने के विरोध में मंगलवार को कोयलसा ब्लाक के धंधारी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने बूढ़नपुर तहसील में प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की।
ग्राम पंचायत धंधारी के खरपत्तू राजभर के नेतृत्व में ग्रामीण मंगलवार को बूढ़नपुर तहसील पहुंचे और मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। खरपत्तू राजभर ने बताया कि राजभर बस्ती में आने-जाने का रास्ता न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में पिछली सरकार में दो चक मार्ग बनाने के लिए पैमाइश हुई थी। सड़क निर्माण भी प्रस्तावित हो गया था लेकिन धनाभाव के कारण अभी तक कार्य का शुरु नहीं हुआ। बरसात शुरू होने वाली है।
बारिश में आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पिछले एक साल से हर तहसील दिवस व थाना दिवस पर सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रार्थना-पत्र दे रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर को ज्ञापन सौंप समस्या के निराकरण की मांग की। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं होती है तो जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे।