फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration for service road, siphon and underpass near expressway

एक्सप्रेस-वे के पास सर्विस रोड, साइफन और अंडरपास के लिए प्रदर्शन

Mon, 18 May 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for service road, siphon and underpass near expressway
तहबरपुर। निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बैरमपुर गांव के पास सर्विस रोड, साइफन बनाए जाने, अंडरपास और परिवहन स्टे बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। मांगों के समर्थन में नारे लगाए। इन दौरान कामकाज भी ठप रहा।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य जोरों पर है। जल निकासी के लिए बैरमपुर गांव के पास नहर के नीचे से साइफन बना था। इसे पाट दिया गया है। लोगों का कहना है कि साइफन पट जाने से बरसात के दिनों में ओहनी, बैरमपुर, मखदूमपुर गांव जलमग्न हो जाएगा। बैरमपुर गांव के पास शारदा सहायक खंड 32 नहर की पक्की सड़क से तक सर्विस रोड, जल निकासी के लिए साइफन, विद्यालय जाने के लिए अंडरपास और परिवहन स्टे बनाने की मांग को लेकर बैरमपुर, ओहनी, मखदूमपुर गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सर्विस मार्ग के बन जाने से जहां दो मुख्य मार्ग जुड़ जाएंगे वहीं, विकास में काफी सहायक साबित होगा। चेतावनी दी कि अगर मांगों को नहीं माना जाता है तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में बालकिशुन यादव, भोला, भीमली, रवि प्रकाश यादव, रामपलट प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed