फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration demanding opening of road in Chhatarpur Khushhal

Azamgarh News: छतरपुर खुशहाल में रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Sun, 04 Feb 2024 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding opening of road in Chhatarpur Khushhal
छतरपुर खुशहाल गांव के ग्रामीणों ने अवरुद्ध रास्ते को खुलवाने की मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने गांव के कुछ लोगों पर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि यदि जल्द रास्ता नहीं खुलवाया गया तो तहसील पर प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के छतरपुर खुशहाल गांव के दस से अधिक घरों लोग जब से चकबंदी हुई आबादी के सार्वजनिक रास्ते से आते-जाते हैं। लेकिन कुछ दिन पूर्व कुछ लोगों ने रास्ते को बंद कर दिया। इससे लोगों को काफी समस्या हो रही है। शनिवार को गांव में ही महिलाओं, बच्चों ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जयप्रकाश, त्रिलोकी, विशाल, रोशन लाल राजपथ आदि ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व कुछ लोगों ने रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इसी रास्ते से चकबंदी के समय से लोग आते-जाते हैं। यह सार्वजनिक रास्ता है। ग्रामीणों ने कहा कि इसकी शिकायत एसडीएम से की गई थी। लेकिन 15 दिन से अधिक का समय बीत गया। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सगड़ी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है। प्रदर्शन करने वालों में रामदयाल, सुभावती, निर्मला, मंती, दुइजी, कुसुम, शारदा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed