फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand to connect the railway underpass with the eastern route

Azamgarh News: रेलवे अंडरपास को पूर्वी मार्ग से जोड़ने की मांग

Mon, 20 Oct 2025 07:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Demand to connect the railway underpass with the eastern route
फूलपुर। कस्बा स्थित रेलवे गेट संख्या 55/सी और 56/सी के मध्य नागा बाबा पोखरा के पास रेलवे की तरफ से बनाए जा रहे अंडरपास को पूर्वी मार्ग से जोड़ने की मांग की है। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव और विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर ने इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है।
विज्ञापन

सांसद धर्मेंद्र यादव के रेल प्रतिनिधि शाह आलम कुरैशी ने बताया कि उक्त स्थान पर अंडरपास का निर्माण कार्य जारी है, जिसे फिलहाल रोडवेज के पास से जाने वाले सकरे मार्ग से जोड़ा जा रहा है। कुरैशी ने बताया कि निर्माणाधीन अंडरपास के समीप नगर पंचायत कार्यालय के पास पहले से इंटरलॉकिंग सड़क बनी है, जो काफी चौड़ी है। यदि इस पूर्वी मार्ग को अंडरपास से जोड़ दिया जाए तो आवागमन सुगम हो जाएगा। इसके बन जाने से लोग आसानी से ऑटो या अन्य वाहनों से पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

इधर, एमएलसी रामसूरत राजभर ने भी अंडरपास को पूर्वी मार्ग से जोड़ने की मांग के साथ रेल गेट संख्या 55/सी और 56/सी के मध्य स्टोन संख्या 72/2 के पास एक छोटा अंडरपास बनाने का प्रस्ताव रखा है। उनका कहना है कि इससे मनरा व आसपास के गांवों के लोगों को शाहगंज–आजमगढ़ मुख्य मार्ग तक पहुंचने में सुविधा होगी और गंगादीन इंटर कॉलेज आने-जाने वाले छात्रों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed