फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand for restoration of the Old Pension Scheme raised through tree plantation

Azamgarh News: पौधरोपण कर की पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Mon, 24 Aug 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Demand for restoration of the Old Pension Scheme raised through tree plantation
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पौधरोपण करते अटेवा से जुड़े लोग। श्रोत-संगठन
ग्राम पंचायत एकरामपुर में पुरानी पेंशन बहाली के लिए रविवार को अटेवा की ओर से पौधरोपण किया गया। सावन के अवसर पर शिव मंदिर, तमसा तट के पास पाकड़, बरगद, पीपल और बेल के पौधे लगाए गए। अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु की प्रेरणा से यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अटेवा के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव के आह्वान पर सभी कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से ओपीएस की बहाली की मांग की। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार इसे लागू नहीं करती, उनकी लड़ाई इसी तरह जारी रहेगी।
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। राम प्रताप यादव ने ओपीएस को बुढ़ापे का सहारा और कर्मचारियों का मूल अधिकार बताया। सुनील सिंह ने सरहद पर प्राणों की आहुति दे रहे पैरामिलिट्री जवानों के लिए भी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। अभय चौहान ने कहा कि पूरे देश के कर्मचारी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। इस पौधरोपण में जिलाध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जहानागंज ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव, कार्यालय सचिव सुनील सिंह, ब्लॉक पर्यवेक्षक अभय चौहान और बृजेश चौहान सहित कई अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed