फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand for compensation to the victims of Aligarh incident

अलीगढ़ कांड के पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग

Wed, 09 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demand for compensation to the victims of Aligarh incident
आजमगढ़। अलीगढ़ में जहरीली शराब से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने सहित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने आनलाइन विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में जूम एप के माध्यम से आयोजित विरोध कार्यक्रम में शराब माफिया और भाजपा नेता ऋषि शर्मा की गिरफ्तारी मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि जब से बीजेपी सरकार बनी है शराब माफियाओं को बीजेपी के बड़े-बड़े नेता संरक्षण दे रहे हैं। इसलिए जहरीली शराब पर रोक नहीं लग पा रही है, आए दिन किसी न किसी जनपद में जहरीली शराब के मामले सामने आ रहे हैं। विगत दिनों आजमगढ़ में भी जहरीली शराब के कारण कई लोगों ने अपने परिवार जनों को खोया है। कांग्रेस पार्टी ने इस घटना को गंभीरता से लिया और मामले को तेजी से उठाया तब जाकर कुछ कार्यवाही हुई। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगे जल्द पूरी नहीं होती हैं तो कांग्रेस पार्टी बड़े आंदोलन को बाध्य होगी। डिजिटल धरने में वेलाल अहमद, पूर्णमासी प्रजापति, श्यामदेव यादव, तेज बहादुर यादव, मुन्नू यादव, ओंकार पांडेय, देव मुनि राजभर, मुन्नू मौर्य, राना खातून, सुरेश राजभर, तुफैल अहमद, मोहम्मद आमिर, शंभू शास्त्री, शिवधनी सिंह, डा. रतन लाल गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed