फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deliberations held on the new rate list; solidarity demonstrated through a march.

Azamgarh News: नई रेट सूची पर मंथन, पैदल मार्च निकाल एकजुटता का दिया संदेश

Wed, 23 Sep 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Deliberations held on the new rate list; solidarity demonstrated through a march.
बरदह। ठेकमा ब्लाक के ग्राम पंचायत भीरा स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को भारतीय नाई सविता सलमानी महासभा की बैठक जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें समाज की सामाजिक और आर्थिक प्रगति, शिक्षा तथा संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने हजामती कार्य की नई रेट सूची पर भी विचार-विमर्श किया। तय किया गया कि समाज के सभी लोग निर्धारित रेट सूची का पालन करते हुए एकजुटता बनाए रखेंगे और समाज के उत्थान के लिए प्रयास करेंगे। बैठक के बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भीरा बाजार में पैदल मार्च निकाला। मार्च के माध्यम से समाज में एकता, हक और सम्मान का संदेश दिया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ठेकमा गुलाब शर्मा, तहसील अध्यक्ष लालगंज डॉ. रमेश, जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा, सावन शर्मा, कमालुद्दीन समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed