फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Delegation met with SP on police misbehavior

पुलिसिया दुर्व्यवहार पर एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

Tue, 06 Sep 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Delegation met with SP on police misbehavior
सरायमीर एक नायब दरोगा व सिपाहियों पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसपी से मिला। पुलिस कर्मियों पर पार्टी के नेता संग दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रसपा जिलाध्यक्ष राम प्यारे यादव ने एसपी को दिए पत्रक में बताया कि 27 अगस्त को पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लतीफ अहमद के साथ सरायमीर थाने के दरोगा व सिपाहियों ने दुर्व्यवहार किया। सीने में दर्द होने पर लतीफ अहमद अपने पुत्र मो. हफीज व गांव के मो. अजमल व मोहम्मद के साथ बाइक से रात दो बजे अस्पताल जा रहे थे। इस दौरान दरोगा व सिपाहियों ने उनके साथ मारपीट की। एक सिपाही ने तो उनके जेब में रखे सात हजार रुपये भी छीन दिए। एसपी को दिए पत्रक में जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने चेतावनी भी दिया कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो पार्टी आंदोलन को बाध्य होंगी। प्रतिनिधिमंडल में सदर विधानसभा अध्यक्ष चंद्रकेश यादव, विधानसभा अतरौलिया अध्यक्ष सीताराम यादव, राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता सभा नायब यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed