फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death toll increased again, nine died from corona in 24 hours

फिर बढ़ा मौत का आकड़ा, 24 घंटे में नौ की कोरोना से मौत

Sun, 25 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Death toll increased again, nine died from corona in 24 hours
जहानागंज। कोरोना संक्रमण के चलते मौत के आंकड़ों पर लगाम नहीं लग रहा है। बीते चौबीस घंटे की बात की जाए तो फिर आंकड़ा बढ़ा और कुल नौ लोगों की कोरोना से राजकीय मेडिकल कालेज में मौत हुई है। मरने वालों में पांच आजमगढ़, तीन बलिया तो एक मऊ जिले का निवासी है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि बीते चौबीस घंटे में कुल नौ लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र के 65 वर्षीय वृद्ध को 24 अप्रैल को भर्ती कराया गया था, उसने रविवार की सुबह साढ़े छह बजे दम तोड़ दिया। सिधारी की ही 24 वर्षीय ा महिला को 20 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। उसने शनिवार की देर रात साढ़े बारह बजे दम तोड़ा। रौनापार क्षेत्र के 58 वर्षीय व्यक्ति को 21 अप्रैल की शाम भर्ती कराया गया, जिनकी रविवार को भोर में मौत हो गई। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के 35 वर्षीय व्यक्ति को शनिवार की शाम भर्ती कराया गया है और चार घंटे बाद ही उसने दम तोड़ दिया। मेंहनगर क्षेत्र के 48 वर्षीय व्यक्ति को 17 अप्रैल को मेडिकल कालेज लाया गया था। रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे उसने दम तोड़ दिया। वहीं बलिया जिले की 68 वर्षीय वृद्धा को 14 अप्रैल को भर्ती किया गया जिसकी रविवार की सुबह मौत हो गई। बलिया के रसड़ा निवासीनी 53 वर्षीया महिला 21 अप्रैल को भर्ती हुई और शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। बलिया के ही उभांव की रहने वाली 26 वर्षीया महिला 22 अप्रैल को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज लायी गई जहां शनिवार की देर शाम सात बजे उसकी मौत हुई। इसी क्रम में मऊ की रहने वाली 50 वर्षीया महिला 6 अप्रैल से ही मेडिकल कालेज में भर्ती थी। रविवार की सुबह 12 बजे उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को चार लोगों की मौत हुई थी तो लोगों ने कुछ राहत महसूस किया था लेकिन रविवार को एक बार फिर मौत का आंकड़ा बढ़ जाने से लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed