फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death rate increased, nine killed in 24 hours

बढ़ गई मौत की रफ्तार, 24 घंटे में नौ ने तोड़ा दम

Wed, 21 Apr 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Death rate increased, nine killed in 24 hours
जहानागंज। कोरोना संक्रमण जहां तेजी से बढ़ रहा है तो वहीं अब मौत की रफ्तार भी बढ़ गई है। बीते चौबीस घंटे में राजकीय मेडिकल कालेज पर भर्ती कुल 9 मरीजों ने दम तोड़ दिया। जिसमें जिले के छह तथा मऊ के तीन लोग शामिल है। सभी के शव को कोरोना गाइड लाइन के अनुसार अंतिम संस्कार करवाया गया है। मौत के दर में हुई बढ़ोत्तरी ने एक बार फिर हड़कंप को बढ़ा दिया है। इसके बाद भी लापरवाही का क्रम जारी है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के कोरोना नोडल डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि शहर कोतवाली निवासी 60 वर्षीय वृद्ध को 17 अप्रैल की रात 8:30 बजे भर्ती किया गया जिनका इलाज के दौरान मंगलवार की रात 12:30 बजे मौत हो गई। आजमगढ़ के ही 55 वर्षीय अधेड़ को मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे भर्ती किया गया जिनका इलाज के दौरान मंगलवार की शाम 5:05 पर मौत हो गई। तरवां थाना क्षेत्र के 68 वर्षीय वृद्ध को 18 अप्रैल दिन मंगलवार की शाम 7:30 बजे भर्ती किया गया जिनका इलाज के दौरान बुधवार की प्रात: 7:30 बजे मौत हो गई। वहीं तहबरपुर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध को बुधवार की भोर में 3:30 बजे भर्ती किया गया। थोड़ी देर बाद 6:15 बजे उनकी मौत हो गई। वही जनपद के शहर कोतवाली निवासी 42 वर्षीय महिला को 20 अप्रैल दिन मंगलवार की रात 8:30 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान 12 घंटे बाद बुधवार की प्रात: 8:30 बजे उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही मोहल्ला रैदोपुर निवासी 67 वर्षीय वृद्ध को 15 अप्रैल की शाम 6:30 बजे भर्ती किया गया जिनका इलाज के दौरान बुधवार की प्रात: 8:30 बजे मौत हो गई। इसके अलावा मऊ जनपद के कोतवाली निवासी 65 वर्षीय वृद्ध तथा 60 वर्षीया वृद्धा को एक साथ 19 अप्रैल की रात 1:00 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान सुषमा तिवारी की बुधवार की सुबह 7:15 बजे मौत हो गई वही वृद्ध ने दिन में 11:35 पर दम तोड़ दिया। इसी क्रम में मऊ जनपद की 50 वर्षीय अधेड़ महिला को 20 अप्रैल दिन मंगलवार की शाम 3:30 पर भर्ती किया गया जिनका इलाज के दौरान बुधवार की प्रात: 5:15 बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed