फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death of corona infected private doctor, death toll reaches 40

कोरोना संक्रमित निजी चिकित्सक की मौत, मरने वालों की संख्या 40 पहुंची

Sun, 16 Aug 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Death of corona infected private doctor, death toll reaches 40
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमण से एक निजी चिकित्सक की मौत हुई है। सिधारी में प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सक की 31 जुलाई को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। चार अगसस्त को उनको पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर किया गया था। इलाज के दौरान 16 अगस्त को उनकी मौत हो गई। जनपद में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 40 पहुंच गई है।
विज्ञापन

निजी चिकित्सक सिधारी में प्रैक्टिस करते थे। 31 जुलाई को सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्की जांच कराई गई थी। उनकी रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। चार अगस्त को उन्हें पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर किया गया था। शनिवार रात को उनकी मौत हो गई। कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार न्हें सुपुर्द ए खाक किया गया है। जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 40 पहुंच गई है।
विज्ञापन

नीमा ने जताया शोक
आजमगढ़। सिधारी निवासी चिकित्सक की शनिवार रात कोरोना संक्रमण से लखनऊ में मौत हो गई। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) ने चिकित्सक के निधन पर शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि इस घटना से जनपद के सभी चिकित्सक मर्माहत हैं। नीमा आजमगढ़ के अध्यक्ष डा. डीडी सिंह की क्लिनिक पर आयोजित शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। डॉ. मनीष राय, डॉ, अबु शहमा खान, डॉ. अजीम अहमद, डॉ. मोहम्मद शाहिद, डॉ. पीएन मिश्रा, डॉ. फहीम रजा खान थे। चिकित्सक के निधन का समाचार सुनकर उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। सिधारी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता भगवान प्रसाद गोंड ने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें गरीबों का डाक्टर कहा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हो चुकी है मौत
आजमगढ़। इससे पहले मुबारकपुर के बिंद मठिया, सिधारी निवासी बुजुर्ग, मुबारकपुर के जमुड़ी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, अतरौलिया के वार्ड निवासी व्यापारी, अहरौला के शंभूपुरा में एक वृद्धा, शहर के कोलपांडेय निवासी वृद्धा, फूलपुर ब्लाक के टीए, शहर के मोहल्ला कटरा निवासी व्यापारी, बलिया जनपद के निवासी एवं कप्तानगंज थाने में तैनात 55 वर्षीय कांस्टेबल, अतरौलिया क्षेत्र के हरदिया निवासी, कप्तानगंज के रसूलपुर, महाराजगंज के मोहलापुर, पवई के मित्तूपुर, शहर के सिधारी निवासी एयरफोर्स से सेवानिवृत्त 65 वर्षीय बुजुर्ग, बिलरियागंज ब्लाक के पलिया में निवासी 65 वर्षीय महिला, शहर के कुर्मी टोला निवासी 35 वर्षीय सराफ, बिलरियागंज के पट्टी खुर्द निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, तरवां ब्लाक के बरवां निवासी 50 वर्षीय बर्तन व्यापारी, शहर के शारदा चौराहा स्थित 73 वर्षीय बुजुर्ग, फूलपुर कस्बा निवासी कपड़ा व्यापारी (52), कप्तानगंज क्षेत्र के जूता व्यवसायी, अतरौलिया के सदर बाजार निवासी दुकानदार, तरवां ब्लाक के मेहनाजपुर बाजार निवासी सराफ, शहर के सदावर्ती निवासी अधिवक्ता, मुबारकपुर के अलीनगर में चिकित्सक, महाराजगंज कस्बे के रविदास एक सिपाही, अतरौलिया बाजार के हनुमानगढ़ी के पास एक व्यापारी, शहर के हरिवंशपुर में एक, लालगंज के अमौड़ा एक, तरवां के सिंहपुर सरैया एक, ठेकमा के बीबीपुर एक, मार्टीनगंज के औरंगाबाद एक, शहर के नरौली में एक, मोहल्ला कोट में एक, मेंहनगर के बेलसिया एक, बिलरियागंज के जोल्हापुर एक, मोहम्मदपुर के कयामुद्दीनपट्टी में एक, अतरौलिया के प्राणपुर एक, जहानागंज के नेतपुर में एक-एक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed