{"_id":"6732e6b204bae775e6067069","slug":"dead-man-took-noc-from-rto-and-sold-car-to-someone-else-in-azamgarh-2024-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के आजमगढ़ में चौंकाने वाला मामला: आरटीओ में 'मुर्दे' ने एनओसी लेकर दूसरे को बेच दी गाड़ी, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के आजमगढ़ में चौंकाने वाला मामला: आरटीओ में 'मुर्दे' ने एनओसी लेकर दूसरे को बेच दी गाड़ी, ऐसे हुआ खुलासा
Tue, 12 Nov 2024 11:59 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:59 AM IST
सार
आजमगढ़ जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आरटीओ में 'मुर्दे' ने एनओसी लेकर दूसरे को गाड़ी बेच दी। मामले को लेकर 'मुर्दे' की पत्नी ने परिवहन विभाग के साथ ही मंत्रियों और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आजमगढ़ में चौंकाने वाला मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन विभाग में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 'मुर्दे' ने आरटीओ ऑफिस आजमगढ़ में पहुंचकर अपनी चार पहिया वाहन की एनओसी ली और दूसरे को बेच दी। मामला तब सामने आया जब 'मुर्दे' की पत्नी ने परिवहन विभाग से लगायत मंत्रियों और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। हालांकि मामला संज्ञान में आते ही आरटीओ ने गलती सुधारने के लिए एनओसी को रद्द कर दिया और आरोपी के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
गाजीपुर के सुरहुरपुर जफ्ती गांव निवासी अल्का दुबे पत्नी सुनील दुबे ने शिकायत दर्ज कराई थी। अल्का ने बताया कि उनके पति सुनील दुबे के नाम से एक चार पहिया वाहन था। इसका पंजीकरण आजमगढ़ के आरटीओ में था। बताया कि उनके पति की मौत 18 अक्तूबर 2023 को हो गई।
विज्ञापन
ये लगाया आरोप
आरोप लगाया कि उनकी मृत्यु के चार माह बाद ही कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से उनके पति के स्थान पर खुद को सुनील दुबे बताकर वाहन की एनओसी ले ली और दूसरे को बेच दी। मामला संज्ञान में आते ही अल्का ने इसकी शिकायत आजमगढ़ आरटीओ कार्यालय में की। इसके साथ ही तत्कालीन एसपी अनुराग आर्य से लगायत आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की। मामला संज्ञान में आते ही विभाग ने गलती को सुधारने के लिए एनओसी पर रोक लगा दी और फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
क्या बोले अधिकारी
मामला मेरे संज्ञान में है। इस मामले में एनओसी को रद्द कर दिया गया है। साथ ही फर्जीवाड़ा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। संबंधित बाबू से स्पष्टीकरण मांगा गया है। गाड़ी मालिक मृतक सुनील दुबे की पत्नी से कहा गया कि वह गाजीपुर आरटीओ में जाकर वाहन को अपने नाम से पंजीकरण कराएं। हालांकि अभी वाहन उनके नाम हुआ कि नहीं इसकी जानकारी मुझे नहीं है। - डाॅ. आरएन चौधरी, आरटीओ प्रवर्तन आजमगढ़
क्या बोले अधिकारी
मामला मेरे संज्ञान में है। इस मामले में एनओसी को रद्द कर दिया गया है। साथ ही फर्जीवाड़ा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। संबंधित बाबू से स्पष्टीकरण मांगा गया है। गाड़ी मालिक मृतक सुनील दुबे की पत्नी से कहा गया कि वह गाजीपुर आरटीओ में जाकर वाहन को अपने नाम से पंजीकरण कराएं। हालांकि अभी वाहन उनके नाम हुआ कि नहीं इसकी जानकारी मुझे नहीं है। - डाॅ. आरएन चौधरी, आरटीओ प्रवर्तन आजमगढ़